फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rs 25 crore approved for schools in Pundri area: Golan

Kaithal News: पूंडरी हलके में स्कूलों के लिए मंजूर हुए 25 करोड़ रुपये ः गोलन

Sun, 18 Feb 2024 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 18 Feb 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Rs 25 crore approved for schools in Pundri area: Golan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/पाई। प्रदेश सरकार के आदेशों पर शिक्षा विभाग ने पूंडरी हलके के स्कूलों के लिए 25 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। यह जानकारी पूंडरी के विधायक रणधीर गोलन ने दी। उन्होंने स्कूलों के लिए यह राशि स्वीकृत करने के लिए गोलन ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया।

गोलन ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में भी सभी सुविधाएं होनी चाहिए। इसको लेकर कई स्कूलों का दौरा भी किया, जहां खामियां देखने को मिली थी। तभी पत्र भेजकर सरकार को पूंडरी के स्कूलों में ग्रांट देने की मांग की थी। इस राशि से स्कूलों की बिल्डिंग और अन्य मरम्मत के कार्य पूरे होंगे, ताकि बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में कोई परेशानी न आए।
विज्ञापन


उधर, विधायक रणधीर सिंह गोलन ने शनिवार को गांव पिलनी में तीन करोड़ 44 लाख रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि हलका पूंडरी में विकास कार्यों की झड़ी लगी हुई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विकास कार्यों के लिए दिल खोलकर ग्रांट दी है, जिससे कई परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और कई पाइपलाइन में है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से हलका की तस्वीर बदली हुई नजर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले विधायक गोलन का पिलनी गांव में पंहुचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। कहा कि जब में अपनी युवावस्था के दिनों में खेतीबाड़ी करता था, तब से पिलनी वालों के साथ मेरा परिवार जैसा संबंध है। वे भाईचारे से पिलनी गांव में आते हैं।


उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल नें पूंडरी हलकेे की 25 करोड़ रुपये की और नई सड़कें मंजूर करके दी हैं, जिसमें पिलनी से पूंडरी जाने वाली सड़़क भी है, जो एक करोड 47 लाख रुपये से बनकर तैयार होगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से इन सडको को बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed