फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rs 16 lakh 30 thousand 920 cheated from rice miller by loading goods on credit

उधार पर माल लोड कराकर राइस मिलर से 16 लाख 30 हजार 920 रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Rs 16 lakh 30 thousand 920 cheated from rice miller by loading goods on credit
चीका में एक राइस मिलर से चार ग्राहकों ने लाखों रुपये सामान लेकर पैसे देने से मना कर दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सागर राइस एंड जरनल मिल के मालिक चीका निवासी अमर लाल सिंगला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 अगस्त को वह लेखाकार मुकेश व सतीश के साथ अपने दफ्तर में बैठे थे। इसी बीच सेक्टर- 07 कुरूक्षेत्र निवासी चावल बुकर सुरेश गाबा दिल्ली निवासी प्रशांत के साथ पहुंचे। प्रशांत एसजी एग्रो इंटरनेशनल का मालिक है। उन्होंने चावल खरीदने का प्रयास किया। इसके लिए सैंपल दिखाकर 3300 रुपये पर प्रति क्विंटल के हिसाब से सौदा तय किआ। इसके बाद उन्होंने माल पहुंचने पर आरटीजीएस के माध्यम से राशि भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद सुरेश गाबा से जान पहचान होने पर भाईचारा ट्रांसपोर्ट कंपनी चीका से दो गाड़ी चावल लोड़ करवाकर बिल सहित बताए गए पते पर भेजी गई। माल पहुंचने के बाद जब पेमेंट मांगी गई तो उक्त लोगों ने पैसे देने से मना कर दिया है। इसके बाद उन्होंने आठ-आठ लाख के दो चेक उक्त राइस मिल के नाम से दे दिए। इसके बाद जब चेक बैंक खातों में लगाए गए तो उनकी राशि रोकी गई। इसके बाद सुशील गर्ग के स्थाई पता की जानकारी जुटाई गई तो वह यहां से भी गायब मिला। शिकायतकर्ता ने बताया कि सुरेश गाबा निवासी कुरुक्षेत्र प्रशांत, सुशील गर्ग व फतेह बंसाली निवासी दिल्ली ने मिलकर योजना के तहत उनके साथ 1630920 रुपये की धोखाधड़ी की है। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed