फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Roses were given to Class IV employees

Kaithal News: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को दिए गुलाब के फूल

Fri, 02 May 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 02 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Roses were given to Class IV employees

विज्ञापन
कैथल। इंदिरा गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक मई के उपलक्ष्य में सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों की ओर से मजदूर दिवस मनाया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने सभी सहायक कर्मचारियों के लिए कविता प्रस्तुत करके उनका धन्यवाद किया तथा विद्यालय के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को चॉकलेट व गुलाब के फूल के साथ अपने हाथ से बने कार्ड भी भेंट किए। मध्यम वर्ग के विद्यार्थियों ने भी भाषण व कविताओं के माध्यम से सभी सहायक कर्मचारियों की प्रशंसा की कथा उन्हें गुलदस्ते भी भेंट किये। वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों ने भी कविता व भाषण के माध्यम से मजदूर दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इस दिवस की संपूर्ण जानकारी भी प्रस्तुत की। स्कूल प्रधान जेबी खुरानिया व प्रधानाचार्या रंजू गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों से सहायक कर्मचारियों की सहायता करने का अनुरोध किया। संवाद

विद्यार्थियाें और शिक्षकों ने सहायक कर्मचारियों का किया सम्मान

पूंडरी। डीएवी पब्लिक स्कूल जूनियर पर सीनियर विंग पूंडरी में अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियाें और शिक्षकों ने मिलकर स्कूल के सहायक कर्मचारियों का सम्मान किया और उनके कठिन परिश्रम के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने कार्ड मेकिंग, पोस्टर मेकिंग व स्लोग्न के माध्यम से श्रमिकों के योगदान को रेखांकित किया।प्राचार्या साधना बख्शी ने अपने संदेश में कहा कि समाज के निर्माण में श्रमिकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और उनके अधिकारों की रक्षा करना हमारा सभी का कर्तव्य है। हमारा स्कूल तभी सुंदर व सुव्यवस्थित रह सकता है जब हमारे सहयोगी कर्मचारी मेहनत करते हैं। अध्यक्षता स्कूल की प्राचार्या साधना बख्शी ने की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed