{"_id":"647b9786c75f84cc4c032664","slug":"rooms-can-be-booked-through-online-portal-kaithal-news-c-245-1-kht1001-142-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं कमरे बुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं कमरे बुक
Sun, 04 Jun 2023 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 04 Jun 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
कैथल। आजादी का अमृत महोत्सव में सरकार की ओर से लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सडक) के विश्राम गृहों में कमरों की बुकिंग के लिए पोर्टल की शुरुआत की है। अब सभी विश्राम गृहों में सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों के साथ-साथ आम जन भी कमरों की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते है।
ऑनलाइन रेस्ट हाउस बुकिंग पोर्टल के माध्यम से अब आवेदक कमरे की उपलब्धता देख सकते हैं, कमरा बुक कर सकते हैं, बुकिंग राशि का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं, बुकिंग रद्द कर सकते हैं। इसके लिए आवेदक को बुकिंग के समय भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
नियमों के अनुसार चेक-इन करने के 24 घंटे के अंदर बुकिंग रद्द करने पर बुकिंग राशि की 20 प्रतिशत राशि की कटौती होगी। जबकि चेक-इन करने के 24 घंटे से कम समय पर बुकिंग रद्द करने पर कोई रिफंड नहीं दिया जाएगा, इस पोर्टल के माध्यम से अब प्राइवेट व्यक्ति भी इन रेस्ट हाउस में ऑनलाइन कमरा बुक करवा सकते हैं।
विज्ञापन
डीसी जगदीश शर्मा ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति अपने कमरे की बुकिंग हरियाणागेस्टहाउस.जीओवी.इन पर करवा सकते है। कुछ शर्तें हैं, जिनमें बुकिंग के 15 दिन पहले खाली कमरों के 25 प्रतिशत कमरे बुक करवा सकते हैं।
बुकिंग के सात दिन पहले तक खाली कमरों के 50 प्रतिशत कमरे बुक करवा सकते हैं और बुकिंग के तीन दिन पहले तक खाली कमरों के 75 प्रतिशत कमरे बुक करवा सकते हैं, लेकिन बुकिंग की तारीख से तीन दिन पहले बुकिंग न होगी।