फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   robbed by showing pistol

पिस्तौल की नोक पर ठेकेदार से 22 हजार लूटे, केस दर्ज 18-48-29

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
robbed by showing pistol
राजौंद क्षेत्र में ठेका शराब के ठेकेदार से बदमाश पिस्तौल के बल पर 22 हजार नकदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने ठेकेदार की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव छातर निवासी रणबीर ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह राजौंद से बांगड़ रोड पर स्थित ठेका शराब देसी पर नन्नु गांव छातर व रजत राजौंद निवासी मौजूद थे। रात्रि साढ़े दस बजे बाइक सवार दो व्यक्ति ठेका पर पहुंचे। इसके बाद शराब की बोतल मांगी। इसके बाद सेल्समैन ने उनसे पैसे मांगे तो उन्होंने ठेकेदार का नंबर मांगा। सेल्समैन नन्नु उर्फ कुलदीप ने कहा इस समय ठेकेदार फोन नहीं उठाएगा। उसके बाद में रणबीर और रजत केस लेकर ठेके से निकलने लगे तो आरोपियों ने दो पिस्टल निकाले और फोन नीचे रखवा दिए और पैसे भी नीचे रखवा दिए। इसके बाद आरोपी पिस्टल की नोक पर 22 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों की तलाश कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed