{"_id":"668dd1ee559f489c000f5375","slug":"roadways-workers-protest-against-granting-of-private-permit-kaithal-news-c-18-1-knl1004-427523-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्राइवेट परमिट देने का विरोध रोडवेज कर्मियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्राइवेट परमिट देने का विरोध रोडवेज कर्मियों का प्रदर्शन
Wed, 10 Jul 2024 05:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 10 Jul 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा के आह्वान पर मंगलवार को रोडवेज कर्मियों ने प्रदेश में 3658 प्राइवेट परमिट देने के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को अनसुना किया गया तो आगामी 14 जुलाई को पूरे प्रदेश के सभी डिपो व सब डिपो के कर्मचारी अंबाला शहर में परिवहन मंत्री के आवास का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे।
प्रदर्शन के दौरान राज्य मोर्चा सदस्य कृष्ण कुमार किच्छाना व जसबीर सिंह कहा कि सरकार बिना किसी की मांग के रोडवेज विभाग में प्राइवेट बस परमिट देने जा रही हैं जबकि प्रदेश भर की आम जनता की ओर से पंचायतों के माध्यम से व हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से सरकार से सरकारी बसों की मांग लगातार कर रही हैं।
दूसरी ओर वर्तमान में जो प्राइवेट परमिट वाली बसें चल रही हैं। इन बसों में सरकार की ओर से दी जा रही किसी भी सुविधा को लागू नहीं किया जा रहा है। इसकी शिकायत युवतियां, बुजुर्गों, आम जनता की ओर से समय-समय करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती। सदस्यों ने कहा कि रोडवेज की सरकारी बस से टैक्स के रूप में प्राइवेट परमिट धारक वाली बसों के मुकाबले सरकार के राजस्व कोष में हजारों रुपये ज्यादा टैक्स जमा करवाती हैं। सरकारी बसों की बढ़ोतरी होने से बेरोजगार बच्चों को रोजगार मिलता हैं जबकि प्राइवेट बसों को परमिट देने से बेरोजगार बच्चों को कम वेतन देकर खिलवाड़ किया जा रहा हैं।
विज्ञापन
साझा मोर्चा सरकार से मांग करता की बिना आम जनता, कर्मचारियों की मांग के तहत जो प्राइवेट परमिट पॉलिसी थोपी जा रही हैं उसे तुरत वापस लिया जाए।
नेताओं ने सरकार को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार इस पॉलिसी अगर वापस नही लेती हैं तो 14 जुलाई को पूरे प्रदेश के सभी डिपो व सब डिपो के कर्मचारियों द्वारा परिवहन मंत्री आवास अंबाला शहर में घेराव करके आगामी बड़े आंदोलन की घोषणा करने को मजबूर होंगे।
प्रदर्शन की अध्यक्षता अमित कुमार कुंडू व महावीर सिंह संधू ने की। इस मौके पर संदीप कुमार कुंडू, अमित कुमार, कृष्ण कुमार, सुरेश मराठा, सुरेश बनवाला, प्रवीन कुमार,बलवान कुंडू, दिलबाग, विक्रम, शमशेर सिंह, महिपाल राणा, मनोज कुमार एवं रामफल आदि
मौजूद रहे।