{"_id":"681124fd2034c51ce00cce5c","slug":"roadways-workers-demonstrated-kaithal-news-c-18-1-knl1004-635336-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रोडवेज कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रोडवेज कर्मियों ने किया प्रदर्शन
Wed, 30 Apr 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के आह्वान पर कैथल डिपो के बस अड्डे पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। बाद में महानिदेशक के नाम संबोधित ज्ञापन कार्यशाला प्रबंधक अनिल कुमार चोपड़ा को सौंपा।
प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राज्य मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य कृष्ण कुमार राविश, पूर्व कैशियर जसबीर सिंह, उपप्रधान विक्रम गुहणा, कृष्ण गुलियाना ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि सरकार नहीं जागी तो 15 मई को परिवहन मंत्री का घेराव करेंगे। सरकार फिर भी नहीं मानी मांगों को लागू नहीं किया तो 20 मई की हड़ताल में रोडवेज कर्मचारी पूर्ण रूप से चक्का जाम करेंगे। संवाद