फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Roadways-travel bus collided on the highway

Kaithal News: हाईवे पर रोडवेज-ट्रैवल बस भिड़ीं

Mon, 25 Nov 2024 05:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 25 Nov 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Roadways-travel bus collided on the highway
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

कलायत/कैथल। कलायत में रविवार को हरियाणा रोडवेज की हिसार-चंडीगढ़ बस और ट्रैवल बस के बीच टक्कर हो गई। गनीमत यह रहा कि हादसे में दोनों वाहनों में सवार लोग बाल-बाल बच गए। उधर, खनोदा गांव के पास एक कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो चचेरे भाई घायल हो गए। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

कैथल बाईपास कट पर हादसा उस समय हुआ, जब रोडवेज बस कलायत अड्डा की तरफ आ रही थी। रोडवेज बस व हिसार से यमुनानगर की तरफ जारी ट्रैवल एक-दूसरे से टकरा गई। आपस में टकराने से दोनों बसों का संतुलन बिगड़ गया और इनमें सवार यात्री सहम गए। दोनों चालक अपने-अपने ढंग से वाहनों को कंट्रोल करने में सफल रहे। बाद सडक़ हादसे को लेकर दोनों बसों के चालकोंं के बीच खूब हंगामा हुआ। इसके चलते भारी संख्या में लोग मौका स्थल पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में दोनों वाहनों के चालक ने एक-दूसरे पर लापरवाही के आरोप लगाए। कलायत थाना प्रभारी जय भगवान सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटना से जुड़े कारणों की जांच जारी है। हादसा किस वजह से हुआ इस संबंध मेंं यात्रियों के साथ-साथ आसपास मौजूद लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। शिकायत के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मार्ग पर आवाजाही को सुचारू करवा दिया गया।
विज्ञापन


उधर, दूसरी घटना में खनोदा गांव के निकट कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो चचेरे भाई घायल हो गए। धोंस के गुरतेज ने पूंडरी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 नवंबर को जब वह चचेरे भाई नीरज के साथ बाइक पर सवार होकर गांव खनोदा से गुजर रहा था तो प्रवीण उर्फ पीला ने गाड़ी को तेज गति और लापरवाही से चलते हुए उन्हें चपेट में लेकर घायल कर दिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed