फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Roadways is at the forefront in issuing challans

Kaithal News: चालान करने में रोडवेज सबसे आगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Roadways is at the forefront in issuing challans
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विश्व तंबाकू निषेध दिवस 31 मई को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य तंबाकू और इसके उत्पाद के सेवन से संबंधित जोखिम और परिवार, समाज और पर्यावरण पर इसके बुरे प्रभाव के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है। सार्वजनिक क्षेत्र में धूम्रपान करना अपराध है। इस संबंध मेंंं रोडवेज विभाग चालान करने में सबसे आगे रहा है।

तंबाकू से जिंदगी मौत के धुएं में उड़ रही है। यही नहीं, तंबाकू में मौजूद चार हजार जहरीले तत्वों से देश में प्रतिदिन सैंकड़ों मौतें होती हैं। इसके साथ ही तंबाकू के सेवन से 20 प्रकार का कैंसर भी होता है। भारत तंबाकू का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता एवं उत्पादक देश है। विश्व स्तर पर तंबाकू के सेवन की वजह से हर साल करीब 90 लाख लोगों की मौत होती है। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। जिले में भी चालान करके जुर्माना भी लगाया जाता है।
विज्ञापन


तंबाकू निषेध कार्यक्रम के जिला संयोजक संदीप जैन ने बताया कि जिले में पिछले एक साल में 372 चालान किए गए हैं। इसमें रोडवेज विभाग ने 243 और कैथल जिला पुलिस ने 129 चालान कर 37 हजार 945 रुपये जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होता है 20 प्रकार के कैंसर

तंबाकू के सेवन से मुंह का कैंसर, गले का कैंसर, लंग कैंसर, आहार नली का संक्रमण, मूत्राशय का कैंसर, गुर्दे का कैंसर, पैंक्त्रियास कैंसर और सर्विक्स कैंसर के जोखिम बढ़ जाते हैं | तंबाकू के सेवन से दिल और खून संबंधी बीमारियां जल्दी ही शरीर को जकड़ती हैं। इस साल विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2024 का थीम बच्चों को तंबाकू उद्योगों व कंपनियों के हस्तक्षेप से बचाना है, ताकि भावी पीढ़ियों की सुरक्षा की जा सके।


आमजन से अपील है कि वे किसी भी प्रकार के तंबाकू का सेवन न करें। जिला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार तंबाकू के दुष्परिणामों के बारे में आमजन को लगातार जागरूक किया जाता है। इसमें वाॅल पेंटिंग करके भी संदेश दिया जाता है। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर जुर्माना भी लगाया जाता है। वहीं, समय-समय पर कार्यक्रम भी किए जाते हैं। -डॉ. रेनू चावला, सिविल सर्जन, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed