{"_id":"66009f6cac0344f1cb022354","slug":"roadways-department-will-run-buses-only-till-noon-kaithal-news-c-18-1-knl1004-354948-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रोडवेज विभाग केवल दोपहर तक चलाएगा बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रोडवेज विभाग केवल दोपहर तक चलाएगा बसें
Mon, 25 Mar 2024 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 25 Mar 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। होली व धुलेंडी पर्व को लेकर रोडवेज विभाग केवल दोपहर तक ही बसें चलाएगा। पर्व के तहत सुरक्षा के मद्देनजर परिवहन विभाग ने यह फैसला लिया है। हालांकि रेलवे सामान्य दिनों की तरह ही ट्रेनें चलाएगा।
उधर, रविवार को दिल्ली व चंडीगढ़ रूटों पर बसों का संचालन आम दिनों की अपेक्षा अधिक किया गया, ताकि यात्रियों को किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े। होली के मद्देनजर रविवार को बसों में काफी भीड़ रही। होली से एक दिन पहले अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। रविवार को रोडवेज प्रशासन ने कुछ रूटों पर बसों की संख्या अन्य दिनों की तुलना में अधिक कर रखी थी।
सुरक्षा के मद्देनजर फैसला ः परिवहन विभाग ने सुरक्षा के तहत दोपहर बाद बसों को न चलाने का फैसला लिया है। अक्सर देखने को मिलता है कि होली के दिन कई शरारती किस्म के युवा हुड़दंग करते है। इस स्थिति से बचने के लिए ही परिवहन विभाग ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
दोपहर तक बसें संचालित करने का फैसला लिया है। इसके तहत जो ग्रामीण रूटों पर बसें हैं। वह वापस सुबह के समय कैथल डिपो में पहुंच जाएगी। जबकि लंबे रूटों पर भी बसों का केवल एक-एक चक्कर लगवाया जाएगा। - कमलजीत चहल, महाप्रबंधक, कैथल डिपो।