फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Roadways buses witness huge rush on Bhaiya Dooj, earning increased

Kaithal News: भैयादूज पर रोडवेज बसों में उमड़ी भीड़, बढ़ी कमाई

Fri, 24 Oct 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 24 Oct 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses witness huge rush on Bhaiya Dooj, earning increased
बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। भैयादूज पर्व पर वीरवार को रोडवेज की बसों में दिनभर यात्रियों की भीड़ उमड़ती रही। सुबह सात बजे से ही बस स्टैंड पर यात्रियों का आना शुरू हो गया था। भीड़ को देखते हुए विभाग ने बुधवार शाम को ही 10 अतिरिक्त बसों को तैयार रख लिया था, ताकि जहां भीड़ अधिक दिखे, वहां से तत्काल संचालन किया जा सके।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं। लंबी दूरी के रूटों—दिल्ली, करनाल, कुरुक्षेत्र, असंध, नरवाना और जींद—पर बसों में सबसे ज्यादा भीड़ रही। कई यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। वहीं सीटों को लेकर भी कई जगह आपाधापी के हालात रहे।
विज्ञापन


भैयादूज पर्व, जो दिवाली के दूसरे दिन भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक होता है, पर यात्रियों की संख्या हर वर्ष की तुलना में इस बार अधिक रही। हर 10 मिनट में बसों का संचालन कर भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो लाख बढ़ी आमदनी ः भैयादूज पर यात्रियों की बढ़ी संख्या से रोडवेज की आमदनी में लगभग दो लाख रुपये की वृद्धि दर्ज की गई। सामान्य दिनों में कैथल डिपो की औसत आमदनी करीब 14 लाख रुपये रहती है, जबकि वीरवार को यह बढ़कर लगभग 16 लाख रुपये तक पहुंच गई। सबसे ज्यादा आमदनी दिल्ली रूट से हुई। करीब 20 हजार यात्रियों ने पूरे दिन रोडवेज बसों से यात्रा की।

कैथल डिपो में बसों की स्थिति

कैथल डिपो के पास इस समय कुल 197 बसें हैं, जिनमें से 174 विभाग की अपनी हैं, जबकि 23 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत संचालित की जा रही हैं। इसके अलावा डिपो से 10 एसी बसों का भी संचालन किया जा रहा है।

मैं अपने भाई के घर जींद जा रही हूं। रोडवेज का इंतजाम अच्छा है। पहले घंटों बसों का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन इस बार समय पर बसें मिल रही

हैं। -सुनीता, खुराना कॉलोनी।

मैं अपनी बहन के घर करनाल जा रहा हूं। इस बार समय पर बस सुविधा मिल गई। इस बार लोग परेशान नहीं दिखे। रोडवेज को हर साल ऐसा ही प्रबंध करना चाहिए। -संदीप, बलराज नगर


भाईदूज पर्व पर यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों को रूट पर भेजा गया। किसी यात्री को परेशानी नहीं आने दी गई। अतिरिक्त बसों को बुधवार को ही बस स्टैंड पर तैनात कर दिया गया था। - कमलजीत सिंह, जीएम, रोडवेज कैथल

बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़।

बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़।

बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़।

बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़।

बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़।

बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed