फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Roadways buses started running again in the city, girl students will get relief.

Kaithal News: शहर में फिर दौड़ने लगीं रोडवेज बसें, छात्राओं को मिलेगी राहत

Sun, 31 May 2026 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 31 May 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses started running again in the city, girl students will get relief.
लघु सचिवालय पहुंची छात्राएं
कैथल। पिछले कई दिनों से सरकारी बसों के बदले हुए रूट के कारण परेशान हो रही छात्राओं को आखिरकार राहत मिल गई है। छात्राओं की ओर से प्रशासन के समक्ष उठाई गई मांग के बाद अब रोडवेज ने दोबारा से शहर में बस सेवा शुरू कर दी है। इससे गांवों से पढ़ाई के लिए कैथल आने वाली छात्राओं को शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने में मदद मिलेगी
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले करीब 10 दिनों से सरकारी बसें शहर के अंदरूनी मार्गों से न होकर बाहरी रूट से संचालित की जा रही थीं। इसके चलते कैलरम, बालू, चौशाला, गुलियाना सहित अन्य गांवों से आने वाली छात्राओं को कैथल बस स्टैंड से कॉलेज और शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त किराया खर्च कर ऑटो का सहारा लेना पड़ रहा था। इससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही थी। इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर छात्राएं गत दिनों लघु सचिवालय पहुंची थीं और जिला प्रशासन के अधिकारियों के समक्ष अपनी परेशानी रखी थी। छात्राओं ने मांग की थी कि बसों को पुराने रूट से संचालित किया जाए ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। अब प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद रोडवेज ने शहर में बस सेवा शुरू कर दी है। वे आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच पा रही हैं। इस फैसले पर छात्राओं ने कैथल जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। छात्राओं का कहना है कि प्रशासन ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए समाधान कराया है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होने से बच गई। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन के निर्देशों का रोडवेज विभाग भविष्य में भी सख्ती से पालन करेगा ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। संवाद
विज्ञापन

---------

वर्जन-
टीएम विपुल कुमार ने बताया कि शहर में बस सेवा शुरू कर दी गई है। छात्र व छात्राओं को आने- जाने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed