{"_id":"4ba980a1089bf581e7d6046aaaa7f2fd","slug":"roadways-bus-and-tempo-collided-one-dies-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस और टैंपू में भिड़ंत, एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस और टैंपू में भिड़ंत, एक की मौत
कैथल
Updated Sun, 30 Mar 2014 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल-करनाल मेन मार्ग पर धन-धन सतगुरु नाम चर्चा घर के पास रविवार को रोडवेज बस और एक टाटा-407 टैंपू में भिड़ंत हो गई।
घटना में टैंपू चालक की मौत और सह-चालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, टाटा-407 का चालक पिंडौरा (शामली) उतर प्रदेश से गुड़ लेकर कैथल सप्लाई करने के लिए जा रहा था।
रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे कैथल आते हुए नाम चर्चा घर के पास चीका से दिल्ली जा रही बस ने टाटा-407 को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैंपू का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यूपी के गांव झिझांणा शामली टैंपू चालक कुलदीप (27) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सह-चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए कैथल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
दो घंटे तक टैंपू में फंसा रहा चालक
हादसा इतना भीषण था कि चालक टैंपू के बीच में काफी समय तक फंसा रहा। लोगों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन घटना के दो घंटे बाद उसे मृत अवस्था में टैंपू से बाहर नहीं निकाला जा सका। सूचना मिलते ही थाना पूंडरी पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी सतबीर जांगड़ा ने बताया कि घटना सुबह की है। घटना में चालक की मौत हो गई है। चालक के बारे में पूछताछ की जा रही है और पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी।