फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Roads will be illuminated with street lights in Kalayat

Kaithal News: कलायत में स्ट्रीट लाइटों से जगमग होंगी सड़कें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Roads will be illuminated with street lights in Kalayat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। शाम होने के बाद शहर की सड़कों और गलियों को रोशन करने के लिए नगर पालिका 600 स्ट्रीट लाइटें लगाने की तैयारी कर रही है। सुरक्षा और सुंदरीकरण के लक्ष्य के तहत योजना कार्य को पूरी तरह पारदर्शिता से पूरा करने के लिए ऑनलाइन लोकेशन विभाग के पास उपलब्ध रहेंगी।

इसके साथ ही बिजली निगम को लाइटों को ब्योरा देते हुए इन्हें रोशन करने को कनेक्शन लिए जाएंगे। लाइटों को बिजली निगम के खंभों पर लगाया जाना है।

गौरतलब है कि वर्ष 2018 में कलायत नगर की सड़कों को रोशन करने के लिए करीब एक करोड़ की योजना को धरातल पर उतारा गया था। इसके तहत नगर पालिका ने अपने पोल लगाते हुए रेलवे रोड, सजूमा रोड, कपिल मुनि धाम मार्ग, मां बसंती मंदिर, लांबा खेड़ी रोड और अन्य मार्गों पर रोशनी की व्यवस्था का लक्ष्य रखा गया।
विज्ञापन


सड़कों को रोशन करने की दिशा मेंं यह पहली महत्वपूर्ण और बड़े बजट की योजना रही। वर्तमान मेंं बड़ी संख्या मेंं लाइटें खराब हैं लेकिन न तो नगर पालिका ने मरम्मत के संबंध में टेंडर लगाया और न ही खराब लाइटों को ठीक करने की कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई। कई स्थानोंं पर तो लाइटों के पोल टूट कर जमीन पर पड़े हैं। लोग परेशान होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में नगर पालिका सचिव पवन शर्मा ने बताया कि काफी समय से लोग रात्रि के समय गलियों में अंधेरे को लेकर शिकायत कर रहे हैं। इसके लिए प्रारूप तैयार करते हुए सरकार को भेजा गया। सरकार की नीति अनुसार योजना को मंजूरी दी गई। इसके आधार पर पहले चरण में नगर पालिका ने 600 लाइट लगाने का निर्णय लिया है। स्ट्रीट लाइटोंं के रोशन होने से न केवल शहर का सुंदरीकरण बढ़ेगा, बल्कि घर-आंगन की तरह शहर जगमग रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed