फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Roads in bad shape, city closed for three hours

सड़कें बदहाल, तीन घंटे शहर बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Roads in bad shape, city closed for three hours
07-गुहला चीका। बंद पड़ी दुकानें। - फोटो : Kaithal
गुहला-चीका। लंबे समय से दुर्दशा का शिकार सड़कों की हालत सुधारने के लिए सड़क सुरक्षा मंच के आह्वान पर बुधवार को चीका शहर सुबह तीन घंटे पूरी तरह से बंद रहा। दुकानदारों ने बंद को समर्थन देते हुए तीन घंटे तक अपनी दुकानें बंद रखीं। वहीं रेहड़ी फड़ी वालों ने कामकाज बंद रखा। लोगों ने शहीद ऊधम सिंह चौक पर एकत्रित होकर धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही 14 अगस्त तक सड़कों का निर्माण शुरू किए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बुधवार की सुबह आठ बजे से 11 बजे तक शहर में किसी दुकानदार ने दुकान नहीं खेली। रेहड़ी-फड़ी वालों सहित प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, बार एसोसिएशन गुहला व प्राइवेट बस यूनियन ने भी बंद समर्थन दिया व अपने साथियों सहित धरने में शामिल हुए।
विज्ञापन

लोगों ने विधायक ईश्वर सिंह सहित गुहला प्रशासन व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के खिलाफ भड़ास निकाली। लोगों ने इन सभी के खिलाफ नारेबाजी की। साथ सड़कों की खस्ता हालत के लिए विधायक ईश्वर सिंह व जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि गुहला प्रशासन ने 14 अगस्त तक सड़कों के निर्माण संबंधी कागज मुहैया न करवाए तो 15 अगस्त को बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में भारतीय किसान सभा के प्रधान नानक सिंह भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के युवा जिला प्रधान हरदीप बदसुई, यूथ आईकॉन नोदी चीका, बार एसोसिएशन गुहला के प्रधान जीवानंद कोशिश, संयुक्त सड़क सुरक्षा मंच के कार्यकारी प्रधान धर्मेंद्र गोल्डी, आम आदमी पार्टी के हलका अध्यक्ष बलदेव बंसल, नंबरदार एसोसिएशन के राम मेहर काजल, भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के प्रवक्ता दलवीर नैन, जन शक्ति मंच के संस्थापक सुरेंद्र बंसल, सर्व कर्मचारी संघ के पवन शर्मा, सड़क सुरक्षा मंच के सोनू कंम्बोज, रोहित गोयल, सन्नी कालड़ा, अशोक मदान,मा. भूपेंद्र सिंह आदि में हिस्सा लिया।
मेरा तां पुत चला गया, होरा दा ना जावे
धरने के दौरान उस समय माहौल पूरी तरह से गमगीन हो गया जब हाल ही में सड़क हादसे में अपनी जान गवा चुके नन्हे आगम की माता परमजीत कौर ने धरना स्थल पर आकर अपना दर्द बया किया। परमजीत ने अपने संबोधन में स्अपील की कि विधायक जी मेरा तां पुत चला गया, होरा दा ना जावे, कृपा करके सड़कां बनवा दो।

बारिश में प्रदर्शन कर लगाया जाम
सड़कोें की खस्ता हालत के खिलाफ खरका रोड पर मस्तगढ़ माधुरी गांव के लोगों ने और समाना रोड पर अजीमगढ़, महमूदपुर व अन्य गांवों के लोगों ने बारिश के बीच प्रदर्शन कर कुछ देर के लिए रोड जाम किया। लोगों का कहना था कि सरकार सड़कों की दुर्दशा से अनजान बनी है। यहां के बाशिंदे गिल्ल जगतार, जोधा सरपंच, मालविंदर सिह, सरपंच रणजीत पूर्व सरपंच,परमिंदर पाल सिंह, ध्यान मिस्त्री, भारतीय किसान यूनियन के नरेंद्र सिंह चक्कू, प्रताप सिंह वडैच, निहाल सिंह वडैच, हर नरेंद्र खरका, हरदेव सिंह लील, नोखा सिंह, गुलाब सरपंच चक्कू, निम्बा मस्तगढ, हरदीप आदि ने सड़कोें की खस्ता हालत पर रोष जताया और तत्काल सड़कें बनवाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed