फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Roadmap ready for urban development

शहरी विकास के लिए तैयार है रोडमैप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Roadmap ready for urban development
कैथल। भाजपा प्रत्याशी सुरभि गर्ग ने जीत हासिल कर ली है। अब वे कैथल शहर की चेयरपर्सन हैं। जिनसे पूरे शहर को विकास की उम्मीदें हैं। ‘अमर उजाला’ ने जीत के बाद उनसे बात की तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि शहर के विकास को लेकर पूरा रोडमैप उन्होंने तैयार किया हुआ है। उनका प्रयास रहेगा कि शहर में ट्रिपल ईंजन की सरकार है तो तीन गुणा अधिक गति से विकास कार्य किया जाए।
विज्ञापन

सुरभि गर्ग ने शहर में मुख्य मुद्दों के सवाल पर कहा कि शहर में उनकी प्राथमिकता सबसे पहले अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा करने की रहेगी। इसके लिए चाहे सिटी स्कवेयर हो या अन्य विकास कार्य, वे हर उस कार्यालय तक जाएंगी, जहां काम लटका हुआ होगा।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार खात्मे के सवाल पर सुरभि गर्ग ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य यही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टोलरेंस की नीति को अपनाते हुए वे शहर की सरकार में एक रुपया भी भ्रष्टाचार में नहीं जानें देंगी। यहां तक की मानदेय भी घर लेकर नहीं जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद कार्यालय में काम में देरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि परिषद में पूरे सिस्टम को ऐसा बनाया जाएगा कि फाइल कहां लटकी है, इस बात की जानकारी हो। ताकि उसका कारण पता करके उसे दूर किया जा सके। परिषद में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
शहर में मुख्य विकास कार्यों के सवाल पर सुरभि गर्ग ने कहा कि जितना जरूरी नए विकास कार्य शुरू करना है, उतना ही जरूरी, पहले से अधूरे पड़े विकास कार्य पूरा करना है। शहर में कच्ची गलियों का सर्वे करवाकर उन्हें पक्का किया जाएगा। जहां पेयजल की समस्या है, वहां पेयजल मुहैया करवाया जाएगा। जहां सीवरेज की समस्या है, वहां सीवरेज की समस्या को दूर किया जाएगा। शहर की मूलभूत समस्याओं पर पहले काम होगा।
शहर में स्ट्रीट लाइट के प्रश्र पर सुरभि गर्ग ने कहा कि शहर में सड़कों पर पशुओं व सड़कों पर लाइटों के कारण अंधेरे की बड़ी समस्या है। इस समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों के साथ मिलकर एक पूरी योजना तैयार की जाएगी। ताकि लोगों को परेशानी न हो।

भाजपा की बंपर जीत पर शहरवासियों का आभार जताते हुए सुरभि गर्ग ने कहा कि यह जीत पूरे शहर की जीत है। कैथल शहर के लोगों ने उन्हें जो स्नेह व आशीर्वाद दिया है, वे उसके लिए शहर के लोगों की आभारी हैं। वे विश्वास दिलवाती हैं कि मुख्यमंत्री मनेाहर लाल के मार्गदर्शन में विधायक लीला राम जी, चेयरमैन कैलाश भगत जी, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर जी की अगुवाई में व मेरे ससुर सुरेश गर्ग जी के मार्गदर्शन में शहर का विकास करवाऊंगी। इस जीत के लिए सभी शहरवासियों का हार्दिक आभार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed