फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Road construction started after 15 years in ward-29

Kaithal News: वार्ड-29 में 15 साल के बाद शुरू किया सड़क का निर्माण

Tue, 19 Aug 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 19 Aug 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Road construction started after 15 years in ward-29
11 कैथल। फ्रांसवाला रोड से चंदाना गेट तक ब्लॉक लगा सड़क बनाते मजदूर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। शहर के वार्ड नंबर 29 में करीब 15 वर्षों बाद फ्रांसवाला रोड से चंदाना रोड तक जाने वाली सड़क का निर्माण जल्द शुरू होगा। फिलहाल इस सड़क पर ब्लॉक लगाना शुरू कर दिया गया है। जल्द ही गुरुग्राम की एक एजेंसी द्वारा सर्वे किया जाएगा, जिसके बाद तारकोल की सड़क बनाई जाएगी।

यह सड़क करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी है, जिसका निर्माण कार्य लंबे समय से अटका हुआ था। नगर परिषद और मार्केट कमेटी विभाग के बीच यह जिम्मेदारी लेकर असमंजस बना था, दोनों विभाग एक-दूसरे पर काम थोप रहे थे। गत 12 जुलाई को मुख्यमंत्री नायब सैनी के दो दिवसीय दौरे के दौरान वार्ड पार्षद राज सैनी ने सड़क निर्माण की मांग की थी। इसके बाद नगर परिषद ने वैकल्पिक रूप से सड़क निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन


जल्द ही नियमित तौर पर भी तारकोल की सड़क का निर्माण पूरा किया जाएगा।

वार्ड नंबर 29 के पार्षद राज सैनी ने कहा कि इस सड़क का निर्माण करवाना उनका सपना था, क्योंकि करीब 15 सालों से यह सड़क बन नहीं पाई थी। अब उन्हें यह सपना पूरा होता दिख रहा है। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम की एक एजेंसी ने सड़क का सर्वे कर नक्शा तैयार कर लिया है। जल्द ही इसका एस्टीमेट बनाकर भेजा जाएगा, जिसके बाद निर्माण के लिए निविदा सूचना जारी की जाएगी। फिलहाल इस मार्ग पर ब्लॉक लगाए जा रहे हैं ताकि बारिश के मौसम में राहगीरों और वाहनों को कोई परेशानी न हो।

11 कैथल। फ्रांसवाला रोड से चंदाना गेट तक ब्लॉक लगा सड़क बनाते मजदूर। संवाद

11 कैथल। फ्रांसवाला रोड से चंदाना गेट तक ब्लॉक लगा सड़क बनाते मजदूर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed