फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   road construction demonstration

सड़कें बनवाने के लिए प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
road construction demonstration
गुहला-चीका। क्षेत्र में जर्जर हो चुकी सड़कों पर सरकार का ध्यान दिलाने के लिए युवा नेता नरेश ढांडा ने अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान ढांडा ने तहसीलदार प्रदीप कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने के बाद नरेश ढांडा ने कहा कि हलका विधायक ईश्वर सिंह कहते हैं कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला उनकी सुनते नहीं हैं, इसलिए वे उनसे नाराज हैं। यदि डिप्टी सीएम विधायक की नहीं सुनते तो उन्हें लोगों के साथ आकर धरने पर बैठना चाहिए। धरने के लिए टेंट व दरी की व्यवस्था जनता खुद करेगी। उन्होंने कहा कि नगरपालिका चुनाव के दौरान प्रचार करने चीका आए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और हलका विधायक ईश्वर सिंह गुहला में विकास के बड़े-बड़े दावे कर रहे थे।
विज्ञापन

चुनाव निकलते ही विधायक की नाराजगी बढ़ गई। गुहला की जर्जर हो चुकी सड़कों पर गिरकर लोग जान गवां रहे हैं। सड़कों का निर्माण करवाने को लेकर सड़क सुरक्षा मंच के सदस्यों के अलावा ग्रामीण भी कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं। विधायक अपने तीन साल के कार्यकाल में गुहला में एक भी विकास का काम नहीं करवा सके। नरेश ढांडा ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि वे गुहला की जर्जर सड़कों का स्वयं संज्ञान लें और मरम्मत का कार्य तुरंत शुरू करवाएं। इस मौके पर मांगे राम, मीठू, गुरसेवक, बिट्टू, संदीप शर्मा, एडवोकेट, हरबीर सिंह, मलकीत सिंह, नरैण कंबोज, माहावीर वडै़च, बंटी, अंजू जिंदल, अभिषेक शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed