{"_id":"6ae641d76dd3542467091b56","slug":"road-built-following-a-40-day-protest-falls-apart-in-just-three-years-kaithal-news-c-245-1-kht1013-157326-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 40 दिन के आंदोलन से बनी सड़क, तीन साल में ही उखड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 40 दिन के आंदोलन से बनी सड़क, तीन साल में ही उखड़ी
विज्ञापन
कैथल-पटियाला स्टेट हाईवे पर सीवन के बीचोंबीच क्षतिग्रस्त सड़क और गड्ढे। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। जिस सड़क को बनवाने के लिए लोगों को 40 दिन तक धरना देना पड़ा, वह सड़क निर्माण के करीब तीन साल बाद ही फिर बदहाल होने लगी। कैथल-पटियाला स्टेट हाईवे पर सीवन के बीचोंबीच जगह-जगह गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। सड़क की हालत दोबारा खराब होने से इसके निर्माण में इस्तेमाल सामग्री और गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय लोगों ने अब सड़क के पहले निर्माण और मौजूदा मरम्मत कार्य की विजिलेंस जांच करवाने की मांग की है। साथ ही निर्माण कार्य में जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों की जवाबदेही तय करने की मांग उठाई है। सड़क सुरक्षा मंच के वरिष्ठ सदस्य साहब सिंह संधू ने बताया कि कैथल-पटियाला स्टेट हाईवे पर सीवन के बीच सड़क निर्माण की मांग को लेकर मंच के सदस्यों ने चीका चौक पर करीब 40 दिन तक धरना दिया था। इसके बाद सड़क का निर्माण करवाया गया। लोगों को उम्मीद थी कि इससे लंबे समय तक आवागमन की समस्या दूर होगी, लेकिन कुछ ही वर्षों में सड़क दोबारा खराब होने लगी। अब जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं।
नगर निवासी राम रतन सैनी, पाली सैनी, पवन शर्मा, अधिवक्ता अनिल सैनी, अधिवक्ता प्रशांत आनंद और अधिवक्ता मनोज सहित अन्य लोगों ने कहा कि सड़क निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री, गुणवत्ता जांच रिपोर्ट और मरम्मत पर हुए खर्च की जांच होनी चाहिए। यह भी पता लगाया जाना चाहिए कि सड़क इतनी जल्दी खराब क्यों हुई और इसके लिए जिम्मेदार कौन है। केवल गड्ढों में पैचवर्क करवाने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
गड्ढों से हादसे का खतरा, रात में बढ़ जाती है परेशानी
सड़क की खस्ता हालत के कारण रोजाना गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए गड्ढों से बचकर निकलना खासा मुश्किल हो रहा है। कई बार अचानक दिशा बदलने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। रात के समय कम रोशनी में गड्ढों का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टेट हाईवे जैसे महत्वपूर्ण मार्ग पर इस तरह की स्थिति को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। सड़क पर किया जा रहा पैचवर्क भी स्थायी राहत देने के लिए पर्याप्त नहीं है। कई जगह गड्ढे भरने के बाद सड़क दोबारा उखड़ने की आशंका बनी रहती है।
-- -- -- -- -
वर्जन
सड़क पर पैचवर्क का काम जारी है। इस मार्ग को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव भी है। वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
- वरुण कंसल, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग।