फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   RO system at railway station is out of order, clean water is not available

Kaithal News: रेलवे स्टेशन पर आरओ सिस्टम खराब, नहीं मिल रहा स्वच्छ जल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
RO system at railway station is out of order, clean water is not available
कैथल के रेलवे स्टेशन पर खराब पड़ा आर ओ सिस्टम। संवाद
कैथल। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर लगा आरओ सिस्टम लंबे समय से खराब पड़ा है। इसके कारण यात्रियों को स्वच्छ पेयजल की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। आरओ सिस्टम में प्रेशर कम होने से नलों से पर्याप्त पानी नहीं आ रहा जिससे यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्टेशन पर आने वाले यात्रियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है लेकिन यहां पीने के पानी की व्यवस्था ठीक नहीं है। कई यात्रियों को मजबूरी में बाहर से पानी की बोतल खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन


यह बोले यात्री
स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री मनोहर लाल ने बताया कि यहां आरओ सिस्टम काफी समय से खराब है। नलों में पानी बहुत कम आता है जिससे काफी दिक्कत होती है। मजबूरी में बाहर से पानी खरीदना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं यात्री राजेश ने कहा कि स्टेशन पर रोजाना सैकड़ों लोग आते हैं लेकिन पीने के पानी की सुविधा ठीक नहीं है। गर्मी में बिना पानी के ट्रेन का इंतजार करना बहुत मुश्किल हो जाता है।
यात्री सीमा देवी ने बताया कि बच्चों के साथ यात्रा करना और भी मुश्किल हो जाता है क्योंकि स्वच्छ पानी आसानी से नहीं मिलता। बच्चों को अधिक प्यास लगती है। उन्हें नल का पानी नहीं पिला सकते। ऐसे में बच्चों के लिए पानी की बोतल खरीदना मजबूरी हो जाती है। रेलवे प्रशासन को इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए।

यह बोले दुकानदार
स्टेशन के पास दुकान चलाने वाले दुकानदार नितिन ने बताया कि यात्रियों को अक्सर पानी के लिए उनकी दुकान पर आना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि आरओ सिस्टम ठीक हो जाए तो यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और उन्हें बाहर से पानी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नितिन ने कहा कि कई बार तो यात्री पानी पी रहे होते हैं और इतने में ट्रेन चल देती है और यात्री स्टेशन पर ही रह जाते हैं।

स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि खराब पड़े आरओ सिस्टम को जल्द ठीक कराया जाए और स्टेशन पर स्वच्छ पेयजल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।


स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि खराब पड़े आरओ सिस्टम को जल्द ठीक कराया जाए और स्टेशन पर स्वच्छ पेयजल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

- जल्द ही आरओ की दिक्कत को ठीक करवा दिया जाएगा। लोगों को पीने के पानी की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
नरेंद्र शर्मा स्टेशन मास्टर कैथल

कैथल के रेलवे स्टेशन पर खराब पड़ा आर ओ सिस्टम। संवाद

कैथल के रेलवे स्टेशन पर खराब पड़ा आर ओ सिस्टम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed