फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   RKSD College's annual magazine Gyananjali released

Kaithal News: आरकेएसडी कॉलेज की वार्षिक पत्रिका ज्ञानांजलि का लोकार्पण

Thu, 31 Jul 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 31 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
RKSD College's annual magazine Gyananjali released
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज की वार्षिक पत्रिका ज्ञानांजलि का लोकार्पण बुधवार को प्रबंधन समिति के सदस्य अश्विनी शोरवाले ने किया। इस अवसर पर कॉलेज के राष्ट्रीय विधा समिति सदस्य, कॉलेजियम मेंबर व प्राचार्य डॉ. सत्यबीर मैहला, ज्ञानांजलि के एडिटर-इन-चीफ डॉ. अशोक आत्रि एवं विभिन्न संकायों के संपादक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पत्रिका का मुख्य विषय भारत सरकार द्वारा निर्धारित विकसित भारत 2047 की परिकल्पना पर आधारित था। इस थीम को केंद्र में रखते हुए बीएड कॉलेज, फार्मेसी कॉलेज, सांयकालीन सत्र एवं मुख्य आरकेएसडी कॉलेज सहित सभी सह-संस्थाओं ने सक्रिय योगदान दिया।
विज्ञापन


इस पत्रिका में 117 विद्यार्थियों ने अपने मौलिक लेख, कविताएं और रचनाएं प्रस्तुत की हैं, जिनमें भविष्य के भारत की कल्पनाओं और विचारों को दर्शाया गया है। साथ ही कॉलेज की उपलब्धियों, गतिविधियों और विभागीय रिपोर्ट्स को शामिल करते हुए 313 फोटोग्राफ भी प्रकाशित किए गए हैं। पत्रिका को कॉलेज की वेबसाइट पर ऑनलाइन भी उपलब्ध कराया जाएगा तथा पुस्तकालय से भी इसकी प्रति
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राप्त की जा सकेगी। प्रबंधन समिति ने एडिटोरियल बोर्ड को इस रचनात्मक प्रयास के लिए बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed