फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   RKSD College wins in men's and women's basketball category

Kaithal News: बास्केटबॉल के पुरुष और महिला वर्ग में आरकेएसडी कॉलेज की जीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
RKSD College wins in men's and women's basketball category
विजेता ​खिलाड़ी कॉलेज प्रबंधन व स्टाफ के साथ। विज्ञ​प्ति
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज कैथल के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय बास्केटबॉल पुरुष व महिला चैंपियनशिप के मुकाबले आयोजित किए गए। प्रतियोगिता में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में आरकेएसडी कॉलेज की टीमों ने जीत दर्ज की। मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए खेल प्रतिभा का परिचय दिया। अब बुधवार से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रतियोगिता के आगामी मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

आरकेएसडी कॉलेज एवं प्रबंधन समिति के प्रधान अश्विनी शोरेवाला ने प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना करते हुए खिलाड़ियों और आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा जैसे गुण विकसित होते हैं। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। आरकेएसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी के निदेशक एवं अधिवक्ता नवनीत गोयल, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल और विभागाध्यक्ष एवं प्रतियोगिता के आयोजक डॉ. गुरदीप भोला ने भी आयोजन को विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होने से विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ती है और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूटीडी (यूटीसी) और बीपीआर के बीच मुकाबला हुआ। वहीं महिला वर्ग में मेजबान आरकेएसडी कॉलेज कैथल की टीम का सामना कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की यूटीडी टीम से हुआ। आयोजकों के अनुसार दोनों वर्गों में आरकेएसडी कॉलेज विजेता रहा। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और अन्य महाविद्यालयों की टीमों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन



विजेता खिलाड़ियों की सूची
बालक वर्ग :
अभिनव चहल, योगेश कुमार, पारुल, युवराज, प्रिंस, अमित कुमार, शिव, आर्यन, आदित्य, साहिल, वंशदीप व
वरदान शामिल हैं।

बालिका वर्ग:
स्वाति, स्नेहा, अन्नू, तन्नू, अनु, आशा, रिचा रानी, सलोनी, खुशी, हिमांशी, इशु रानी व भूमिका शामिल हैं।

विजेता खिलाड़ी कॉलेज प्रबंधन व स्टाफ के साथ। विज्ञप्ति

विजेता खिलाड़ी कॉलेज प्रबंधन व स्टाफ के साथ। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed