{"_id":"653c25253d6fbcfe510c2c50","slug":"rksd-college-kaithal-won-the-overall-trophy-kaithal-news-c-245-1-kht1002-6412-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आरकेएसडी कॉलेज कैथल ने जीती ओवर ऑल ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आरकेएसडी कॉलेज कैथल ने जीती ओवर ऑल ट्रॉफी
Sat, 28 Oct 2023 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 28 Oct 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
कैथल। जाट महाविद्यालय में 46 वें युवा उत्सव समारोह का शुक्रवार को समापन हो गया। तीसरे दिन तीन मंचों पर स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। मुख्य मंच पर हरियाणवी आर्केस्ट्रा, सामूहिक नृत्य हरियाणवी, वेस्टर्न वोकल सोलो, वेस्टर्न वाद्य यंत्र, वेस्टर्न सामूहिक नृत्य व ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी की प्रतियोगिताएं हुई। प्रतियोगिताओं में आरकेएसडी कॉलेज की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया और ओवर ऑल ट्रॉफी जीती। अतिथियों ने विजेता टीमों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
तीसरे दिन के शुभारंभ सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में हैफेड चेयरमैन हरियाणा कैलाश भगत, द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा और समापन कार्यक्रम जजपा संस्थापक डॉ. अजय सिंह चौटाला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जाट हाई स्कूल सोसाइटी के प्रशासक डॉ. अनिल बिढ़ान ने मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कमलेश ढांडा व कैलाश भगत का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि आज के समय में हमारी बेटियां शिक्षा के साथ-साथ खेलो, सिविल सेवा, चिकित्सा, शिक्षा क्षेत्रों में भी अपना योगदान दे रही है। राज्यमंत्री ने जाट शिक्षण संस्थान के बहुउद्देशीय भवन निर्माण के लिए 31 लाख रुपये देने की घोषणा की। जाट हाई स्कूल सोसाइटी के पूर्व संयोजक सतबीर मलिक ने बच्चों के सांस्कृतिक प्रतिभा से खुश होकर 11 हजार रुपये जाट कॉलेज के बच्चों को देने की घोषणा की। अन्य विशिष्ट अतिथि चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के उप कुलपति डॉ. रणपाल सिंह, डायरेक्टर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र डॉ. महिपाल सिंह पुनिया, इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज लाडवा के प्राचार्य डॉ. कुशल पाल धारीवाल, प्रो. रणधीर सिंह, जाट शिक्षा समिति प्रधान बलवान कोटडा, पूर्व विधायक सतविंद्र राणा ने शिरकत की।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने प्रेरणा स्थल पर छोटू राम की प्रतिमा पर फूल माला पहनाई तत्पश्चात जाट कॉलेज कैथल में नवनिर्मित जननायक चौधरी देवीलाल पुस्तकालय का उद्घाटन किया। युवा उत्सव समारोह में पहुंचकर डॉ. अजय सिंह चौटाला ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया। चौटाला ने कहा युवा उत्सव देखने के बाद उन्हें अपने कॉलेज के दिन याद आ गए। युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा, हर्ष, जोश, जिज्ञासा, उत्साह सब देखकर अति प्रसन्नता हुई। युवा के कंधों पर ही देश की दशा और दिशा निर्भर करती है। चौटाला ने जाट महाविद्यालय में ऑडिटोरियम हॉल बनवाने का आश्वासन दिया। अनिल बिढ़ान से कहा कि वे ऑडिटोरियम के लिए एस्टीमेट बनाकर दें। वह हरियाणा सरकार से जाट महाविद्यालय में ऑडिटोरियम बनवाने का प्रयास करेंगे। इसके बाद युवाओं को पुरस्कार वितरण किया। समारोह में मंच का संचालन डॉ. दिनेश कुमार एवं प्रो. अजय सिंह ने किया। इस मौके पर उनके साथ जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रणदीप कौल, राजू पाई, जिला परिषद के अध्यक्ष दीप मलिक, नरेंद्र सरपंच जुलानी खेड़ा, बलराज नौच, सूरज सहारन, सतवीर मलिक, बलवान कोटडा, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार अत्रे, प्रो. राजपाल, राजेश, प्रो. सुखबीर, सुशील, प्रोमिला, रेणुका, रितु, गोपेरा, संदीप धारीवाल, राजेश बनवाला, विकास रवीश, रविंदर चहल, कुलबीर चहल व मनोज गोयत मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये रहे परिणाम-
रसिया ग्रुप नृत्य में आरकेएसडी कॉलेज प्रथम, चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय द्वितीय रहा।
सामूहिक नृत्य हरियाणवी में इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय कैथल प्रथम, चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय द्वितीय रहा।
हरियाणवी हिंदी स्किट आरकेएसडी कॉलेज प्रथम, एकेएम शाहाबाद कॉलेज द्वितीय रहा।
इंडियन आर्केस्ट्रा में आरकेएसडी कॉलेज कैथल प्रथम, एसएनआरएलजेआर लोहार माजरा द्वितीय रहा।
क्लासिकल वाद्य सोलो में डीएवी कॉलेज पिहोवा प्रथम, आरकेएसडी कॉलेज कैथल द्वितीय रहा।
फोक वाद्य यंत्र आरकेएसडी कॉलेज प्रथम रहा।
सांग में आरकेएसडी कॉलेज प्रथम रहा।
क्ले मॉडलिंग में चौ. चरण सिंह कन्या महाविद्यालय फतेहपुर प्रथम व आईजी महिला महाविद्यालय द्वितीय रहा।
हरियाणवी आर्केस्ट्रा में आरकेएसडी कॉलेज कैथल प्रथम रहा।
सामूहिक नृत्य हरियाणवी में आरकेएसडी कॉलेज प्रथम, चौ. चरण सिंह कन्या महाविद्यालय फतेहपुर पूंडरी द्वितीय और राजकीय गर्ल कॉलेज पलवल कुरुक्षेत्र तृतीय रहा।
वेस्टर्न वोकल सोलो में आई महिला महाविद्यालय कैथल प्रथम, आरकेएसडी द्वितीय और राजकीय कॉलेज कैथल तृतीय रहा।
वेस्टर्न वाद्य यंत्र सोलो में राजकीय कॉलेज चीका प्रथम, राजकीय कॉलेज कैथल द्वितीय, आर्य कन्या महाविद्यालय शाहाबाद तृतीय रहा।
वेस्टर्न सामूहिक गायन में राजकीय कॉलेज कैथल प्रथम रहा।
ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी में आर्य कन्या महाविद्यालय शाहाबाद प्रथम, आईजी कॉलेज कैथल व डीएवी कॉलेज पिहोवा कुरुक्षेत्र तृतीय रहा।
इंस्टॉलेशन में आईजी कॉलेज कैथल प्रथम, आर्य कन्या महाविद्यालय शाहाबाद द्वितीय और राजकीय कॉलेज बेरियां तृतीय रहा।