{"_id":"658b24aece29003c8701a064","slug":"rising-sun-sign-to-welfare-group-kite-sign-to-mars-kaithal-news-c-18-1-knl1004-292390-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वेलफेयर ग्रुप को उगता सूरज साकेत मंगल को पतंग चिह्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वेलफेयर ग्रुप को उगता सूरज साकेत मंगल को पतंग चिह्न
Wed, 27 Dec 2023 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय में राष्ट्रीय विद्या समिति के चुनाव के लिए मंगलवार को चुनाव चिह्न आबंटित किए गए। आरकेएसडी वेलफेयर ग्रुप को उगता सूरज, साकेत मंगल ग्रुप को पतंग और निर्दलीय उम्मीदवार को हीरे का चुनाव निशान
मिला है।
गौरतलब है कि आरवीएस चुनाव के लिए इस समय 42 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इसमें आरकेएसडी वेलफेयर ग्रुप के 20, साकेत मंगल ग्रुप के 21 और एक निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। इस बार 2971 वोटों पर चुनाव होगा।
सूत्रों की मानें तो इस बार दोनों ग्रुपों में बराबर की टक्कर है। दोनों ग्रुपों के सदस्य घर घर जाकर मतदाताओं से वोट देने की अपील कर रहे हैं। आरकेएसडी वेलफेयर ग्रुप के प्रधान रविभूषण गर्ग ने तो एक निजी पैलेस में अपने चुनावी कार्यालय भी खोला हुआ है। जिसमें उनके समर्थक व सभी उम्मीदवारों के लिए जलपान की व्यवस्था कर रखी है।
विज्ञापन
मंगलवार को चुनाव चिह्न जारी किए गए। सर्वसम्मति से चयन पर आरकेएसडी वेलफेयर ग्रुप को उगता सूरज और साकेत मंगल ग्रुप को पतंग और आजाद उम्मीदवार को हीरा चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है। प्रत्याशियों के साथ मतदान के दौरान ध्यान रखने योग्य जानकारी भी साझा की। मतदान सात जनवरी 2024 को कॉलेज परिसर में ही होगा और मतदान के तुरंत बाद वोटों की गिनती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उसी दिन मतदान परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। चुनाव को सुचारू एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कॉलेज स्टाफ की विभिन्न समितियां गठित की गई हैं।-- डॉ. संजय गोयल, रिटर्निंग अधिकारी एवं प्राचार्य आरकेएसडी कॉलेज।
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय में राष्ट्रीय विद्या समिति के चुनाव के लिए मंगलवार को चुनाव चिह्न आबंटित किए गए। आरकेएसडी वेलफेयर ग्रुप को उगता सूरज, साकेत मंगल ग्रुप को पतंग और निर्दलीय उम्मीदवार को हीरे का चुनाव निशान
मिला है।
गौरतलब है कि आरवीएस चुनाव के लिए इस समय 42 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इसमें आरकेएसडी वेलफेयर ग्रुप के 20, साकेत मंगल ग्रुप के 21 और एक निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। इस बार 2971 वोटों पर चुनाव होगा।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो इस बार दोनों ग्रुपों में बराबर की टक्कर है। दोनों ग्रुपों के सदस्य घर घर जाकर मतदाताओं से वोट देने की अपील कर रहे हैं। आरकेएसडी वेलफेयर ग्रुप के प्रधान रविभूषण गर्ग ने तो एक निजी पैलेस में अपने चुनावी कार्यालय भी खोला हुआ है। जिसमें उनके समर्थक व सभी उम्मीदवारों के लिए जलपान की व्यवस्था कर रखी है।
विज्ञापन
मंगलवार को चुनाव चिह्न जारी किए गए। सर्वसम्मति से चयन पर आरकेएसडी वेलफेयर ग्रुप को उगता सूरज और साकेत मंगल ग्रुप को पतंग और आजाद उम्मीदवार को हीरा चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है। प्रत्याशियों के साथ मतदान के दौरान ध्यान रखने योग्य जानकारी भी साझा की। मतदान सात जनवरी 2024 को कॉलेज परिसर में ही होगा और मतदान के तुरंत बाद वोटों की गिनती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उसी दिन मतदान परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। चुनाव को सुचारू एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कॉलेज स्टाफ की विभिन्न समितियां गठित की गई हैं।