फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rising prices of cosmetic products are ruining the budget.

Kaithal News: कॉस्मेटिक उत्पादों के बढ़े दाम, बिगड़ने लगा बजट

Sun, 24 May 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 24 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Rising prices of cosmetic products are ruining the budget.
रघबीर सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। परिवहन खर्च में इजाफे का असर अब आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों पर भी दिखाई देने लगा है। शहर के तलाई बाजार, मुख्य बाजार, जनता मार्केट समेत अन्य बाजारों में कॉस्मेटिक उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसका सीधा असर खासकर महिलाओं और युवतियों के मासिक बजट पर पड़ रहा है। ऐसे में सजना-संवरना अब पहले की तुलना में अधिक महंगा होता जा रहा है।

दुकानदारों का कहना है कि बाजार में बिकने वाले अधिकांश कॉस्मेटिक उत्पाद या उनका कच्चा माल चीन से आता है। आयात शुल्क, एक्साइज ड्यूटी और परिवहन लागत बढ़ने के कारण उत्पादों की कीमतों में इजाफा हुआ है। बजट बिगाड़ रही बढ़ती कीमतें : कॉस्मेटिक की खरीदारी करने आई प्रीति ने बताया कि पहले वह जरूरत के साथ पसंद का सामान भी खरीद लेती थीं, लेकिन अब बढ़ती कीमतों के कारण सोच-समझकर खरीदारी करनी पड़ रही है। छोटी-छोटी वस्तुओं में भी 10 से 30 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है, जिससे कुल बजट प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


नेहा ने कहा कि त्योहारों, शादी समारोह या विशेष अवसरों पर कॉस्मेटिक की खरीदारी अधिक करनी पड़ती है। पहले जो सामान आसानी से बजट में आ जाता था, अब उसके लिए ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहिणी कविता का कहना है कि कॉस्मेटिक केवल फैशन का हिस्सा नहीं, बल्कि कई महिलाओं की दैनिक जरूरत भी है। क्रीम, फेसवॉश, हेयर प्रोडक्ट खरीदने पड़ते हैं।

छोटे स्तर पर कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। फेस क्रीम, नेल पेंट, मेकअप किट, ब्यूटी प्रोडक्ट और अन्य कॉस्मेटिक सामग्री पहले की तुलना में महंगी हो गई है। ग्राहकों को भी अब खरीदारी के दौरान अंतर महसूस होने लगा है। -रघबीर, मुख्य बाजार के दुकानदार


कई उत्पाद सीधे या परोक्ष रूप से चीन से जुड़े होते हैं। पहले जो सामान कम कीमत में उपलब्ध हो जाता था, अब उस पर अतिरिक्त खर्च आ रहा है। उन्होंने बताया कि डीजल की कीमत बढ़ने से ट्रांसपोर्टरों ने प्रति पार्सल या माल ढुलाई पर लगभग 10 रुपये तक अतिरिक्त शुल्क लेना शुरू कर दिया है। इसका सीधा असर उत्पादों की अंतिम कीमत पर पड़ रहा है। -संजय बंसल, कॉस्मेटिक दुकानदार, तलाई बाजार

रघबीर सिंह

रघबीर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed