फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Riding roadways buses is a burden on sisters.

Kaithal News: रोडवेज बसों की सवारी बहनों पर पड़ी भारी

Tue, 20 Aug 2024 05:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 20 Aug 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Riding roadways buses is a burden on sisters.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रक्षा बंधन पर्व पर महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा दूसरे दिन सोमवार को भी जारी रही। मुफ्त की सवारी से वे पसीना-पसीना हो गईं। निजी बस संचालकों ने फिर मनमानी की। जिस रूटों पर अधिक भीड़ रही, उन्हीं रूटों पर बसों की संख्या कम की। नए बस स्टैंड पर 40 अतिरिक्त बसों को लगाया गया था। इसके साथ ही करीब 50 रोडवेज कर्मियों की भी अतिरिक्त ड्यूटी लगाई।

पहले दिन करीब 20 हजार महिलाओं ने निशुल्क यात्रा की थी। दो दिन में 50 हजार से अधिक महिलाओं 15 वर्ष तक की आयु वाले बच्चों ने कैथल डिपो की रोडवेज बसों के माध्यम से निशुल्क यात्रा की। रक्षा बंधन पर्व पर सोमवार को रोडवेज बसों का सफर मुफ्त तो रहा, लेकिन भीड़ ने बहनों के पसीने छुड़ा दिए।
विज्ञापन


सुबह पहले तो भीड़ कम दिखी, लेकिन दोपहर होने के बाद महिलाओं की संख्या बढ़ती गई। सीटों के लिए कई महिलाएं बसों की ओर दौड़ती भी नजर आईं। कई को तो खड़े होकर बस में सफर करना पड़ा। भीड़ अधिक होने के कारण कई रूटों पर बसों की समस्या भी हुई। वहीं, दूसरे दिन भी अधिक भीड़ वाले रूटों पर निजी बसों की संख्या कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर विभाग को कई गांवों में बस स्टॉप पर बसें न मिलने की शिकायत मिली। इसके बाद संस्थान प्रबंधक ने स्वयं निरीक्षण कर शिकायतों का समाधान किया। बता दें कि इस बार रोडवेज के कैथल डिपो में 192 बसें हैं। इन सभी बसों को रूटों पर चलाया गया था। हालांकि विभाग के दावे रहे कि उन्होंने सभी रूटों पर बसों का चलाया।

संस्थान प्रबंधक सुनील कुमार ने बस के काउंटरों का भी निरीक्षण किया। निजी बसें रूट पर चलाई तो जा रही थी, लेकिन इसमें अधिक भीड़ होने का हवाला देकर महिलाओं को बसों में नहीं चढ़ाया गया। बस स्टैंड पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस भी तैनात रही। रोडवेज के अधिकारियों के अनुसार भीड़ को देखते हुए करीब 50 अतिरिक्त कर्मियों की ड्यूटियां रात तक लगाई गई थी।

उधर, ग्रामीण रूटों पर बसें न होने की अधिक समस्या रही थी। उनके अनुसार कलायत, राजौंद और पूंडरी के गांवों में जाने के लिए बसें नहीं मिल पाई। जबकि लंबे रूटों पर भी काफी अंतराल के बीच बसों का संचालन हो पाया।


महिला रीतू रानी ने बताया कि उसे कलायत के गांव कालेखां में जाना था, करीब एक घंटे के बाद बस मिली। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र जाने वाली महिला रीना ने बताया कि उसे भी करीब डेढ़ घंटे के बाद बस मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed