फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Riddhima won a gold medal at the DAV State Games held in Sonipat.

Kaithal News: रिद्धिमा ने सोनीपत में हुई डीएवी स्टेट गेम्स में जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Riddhima won a gold medal at the DAV State Games held in Sonipat.
बॉ​क्सिंग ​खिलाड़ी रिद्धिमा। पिता
कैथल। हौसला बड़ा हो तो उम्र और परिस्थितियां कभी रास्ते की बाधा नहीं बनती। कैथल की युवा मुक्केबाज और ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल की कक्षा 10वीं की छात्रा रिद्धिमा रापड़िया ने बॉक्सिंग रिंग में अपनी मेहनत और प्रतिभा का एक बार फिर लोहा मनवाया है। सोनीपत में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में आयोजित डीएवी स्टेट गेम्स में रिद्धिमा ने अंडर-17 के 66-70 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

इससे पहले वे 2025 में डीएवी स्टेट गेम्स में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। वहीं वर्ष 2025 में हरियाणा स्कूल स्टेट चैंपियनशिप में अंडर-19 वर्ग में रजत पदक हासिल किया था। रिद्धिमा अपनी सफलताओं का श्रेय वरिष्ठ कोच राजिंद्र सिंह, कोच विक्रम ढुल और कोच गुरमीत सिंह को देती हैं। उनका कहना है कि प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से उन्हें लगातार बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर पर भी चमका नाम
रिद्धिमा ने इसी वर्ष 23 से 30 मई तक लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर में आयोजित बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की सब जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह-शाम चार से पांच घंटे करती हैं अभ्यास
रिद्धिमा की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत है। वह आरकेएसडी खेल स्टेडियम में नियमित बॉक्सिंग का अभ्यास करती हैं। सुबह करीब दो घंटे और शाम को दो से तीन घंटे तक प्रशिक्षण लेती हैं।


भाई को देखकर शुरू किया बॉक्सिंग का सफर
रिद्धिमा के परिवार में पहले किसी ने खेलों को कॅरिअर के रूप में नहीं अपनाया था। उसने अपने छोटे भाई को बॉक्सिंग करते देखा और इसी से प्रेरित होकर खुद भी इस खेल में कदम रखा। शुरुआत में शौक के तौर पर शुरू हुआ यह सफर अब लगातार उपलब्धियों की ओर बढ़ रहा है। रिद्धिमा के पिता रजत रापड़िया व्यवसायी हैं और माता पूनम गृहिणी हैं। परिवार ने बेटी के खेल को आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग दिया है। रिद्धिमा की उपलब्धियां उन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा हैं जो पढ़ाई के साथ खेलों में भी अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। लगातार पदकों के साथ अब रिद्धिमा की नजर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतने पर है।

बॉक्सिंग खिलाड़ी रिद्धिमा। पिता

बॉक्सिंग खिलाड़ी रिद्धिमा। पिता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed