{"_id":"66dcdba56d6ffa3f3807e7a4","slug":"rickshaw-driver-dies-due-to-car-collision-kaithal-news-c-18-1-knl1004-470030-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कार की टक्कर से रिक्शा चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कार की टक्कर से रिक्शा चालक की मौत
Sun, 08 Sep 2024 04:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 08 Sep 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव टटियाना के पास कार की टक्कर से एक रिक्शा चालक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव कम्हेड़ी निवासी कुलवंत सिंह ने चीका थाना में शिकायत दी कि 26 अगस्त को सुबह के समय उसका भाई जसपाल सिंह अपनी रिक्शा रेहड़ी लेकर गांव से चीका जा रहा था। जब वह गांव टटियाना के पास पहुंचा तो एक अज्ञात कार चालक ने तेजगति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके भाई को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। वे उसके भाई को पीजीआई चंडीगढ़ लेकर गए, जहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे डिस्चार्ज कर दिया। दुर्घटना में लगी चोटों के कारण छह सितंबर को उसके भाई की मौत हो गई। थाना प्रभारी सुरेश ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद