फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Revolt in Congress on Vikas Saharan ticket in Kalayat

Kaithal News: कलायत में विकास सहारण के टिकट पर कांग्रेस में बगावत

Fri, 13 Sep 2024 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 13 Sep 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Revolt in Congress on Vikas Saharan ticket in Kalayat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। बुधवार देर रात कांग्रेस की सूची जारी हुई जिसमें सांसद जयप्रकाश के पुत्र विकास सहारण को कलायत विधानसभा से उम्मीदवार बनाया गया है। हालांकि बिना टिकट मिले ही विकास सहारण ने सेटअप बाई आईएनसी कॉलम के साथ बुधवार को ही पर्चा भर दिया था। विकास सहारण को टिकट की घोषणा के साथ ही कांग्रेस में बगावत हो गई।

गौरतलब है कि पिछले 10 साल से कांग्रेस पार्टी में जमीनी स्तर पर कार्य कर रहीं अनीता ढुल ने महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर पार्टी को विदा कर दी। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा भरा है।
विज्ञापन


पार्टी के रुख से नाराज अनीता ने कहा कि वे पिछले 10 सालों से एक दिन भी घर नहीं बैठीं। हर रोज सुबह से सायं तक हलका के हर गांव व हर घर में दस्तक देकर पार्टी की नीतियों का प्रसार करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2019 के चुनाव में उनकी अनदेखी हुई थी और अब 2024 के चुनाव में उनका टिकट परिवारवाद की भेंट चढ़ गया। हर घर कांग्रेस को लेकर उन्होंने हलका के सभी गांवों के एक एक घर में पहुंच कर कांग्रेस की नीतियों का बखान किया था।

नाराजगी जताते हुए कहा कि पार्टी के फैसले से लगता है कि इस सीट पर केवल परिवारवाद ही हावी हैै। अनीता ने कहा कि गुरुवार सुबह तक उनके पास अन्य पार्टियों के प्रस्ताव आए पर वे किसी भी राजनीतिक दल में नहीं जा रही हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि वे जनता के दरबार में जाकर परिवारवाद के खिलाफ लड़कर चुनाव जीतेंगी। सांसद जयप्रकाश पर आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाओं को लेकर उन्होंने जो अभद्र टिप्पणी की है उसके लिए उन्हें सार्वजनिक रूप से महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।

ढुल के पास लगभग साढ़े चार करोड़ की संपत्ति

कलायत। कांग्रेस को अलविदा कर चुकी महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता ढुल ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दर्ज करवाया। बीए बीएड अनीता ढुल पिछले 10 वर्षों से कलायत विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की जड़ों की निरंतर मजबूत कर रही थीं। उनके पिता और पति दोनों की पूर्व सैनिक हैं।


गांव बड़सीकरी की बेटी अनीता ने देर रात तक कांग्रेस की टिकट की प्रतीक्षा करती रही फिर अलविदा कह दिया।

चल अचल संपत्ति ः 93 लाख 58 हजार 950 मूल्य की चल व 3 करोड़ 56 लाख 3 हजार रुपये मूल्य की अचल संपत्ति है। उनके ऊपर 25 लाख 34 हजार 391 रुपये का लोन भी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed