फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Revised: Admissions begin in ITI, 20 students apply on the first day

संशोधित : आईटीआई में दाखिले शुरू, पहले दिन 20 छात्रों ने किया आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Revised: Admissions begin in ITI, 20 students apply on the first day
संस्थान में आनलाइन आवेदन करवाती छात्राएं - फोटो : मिशन श​क्ति चौपाल में महिलाओं व बालिकाओं को जानकारी देती महिला सिपाही।
कैथल। जिले के आईटीआई संस्थानों में नए सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन शुरू होने के पहले ही दिन 20 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया। इच्छुक छात्र-छात्राएं 15 जून तक आवेदन कर सकेंगे। जिला नोडल अधिकारी व राजकीय आईटीआई कैथल के प्रधानाचार्य सतीश मच्छाल ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए विभिन्न दाखिला कमेटियों का गठन किया गया है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए संस्थानों में हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं, जहां बिना किसी शुल्क के ऑनलाइन आवेदन भरवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले की 19 आईटीआई में करीब 5000 सीटें उपलब्ध
जिले में वर्तमान में 9 राजकीय और 10 निजी आईटीआई संचालित हैं। सभी संस्थानों में मिलाकर करीब 5000 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार दाखिले के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ने की संभावना है। अग्निपथ योजना में आईटीआई प्रशिक्षित युवाओं को अतिरिक्त अंक मिलने के कारण तकनीकी शिक्षा के प्रति युवाओं का रुझान लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

कॉलेजों में सीमित सीटों के चलते बढ़ सकता है रुझान
शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस वर्ष 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या अधिक है, जबकि कॉलेजों में सीटें सीमित हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में विद्यार्थी रोजगारोन्मुखी शिक्षा के लिए आईटीआई का विकल्प चुन सकते हैं। इससे विभिन्न ट्रेडों में मेरिट भी ऊंची जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई कैथल में 900 सीटों पर होगा प्रवेश
राजकीय आईटीआई कैथल में करीब 900 और महिला आईटीआई कैथल में लगभग 300 सीटों पर दाखिले होंगे। राजकीय आईटीआई में 28 और महिला आईटीआई में आठ ट्रेड संचालित किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों को आधुनिक मशीनों व उपकरणों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है जिससे प्रशिक्षण के बाद रोजगार के अवसर बढ़ जाते हैं।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
10वीं अथवा 12वीं की अंकतालिका
आधार कार्ड
फैमिली आईडी
ई-मेल आईडी
मोबाइल नंबर
बैंक खाता विवरण
जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
निवास प्रमाणपत्र
नवीनतम रंगीन फोटो
प्रमुख राजकीय आईटीआई एवं सीटें

संस्थान
अनुसार अनुमानित सीटें
राजकीय आईटीआई कैथल
900
महिला आईटीआई कैथल
300
राजकीय आईटीआई पूंडरी 500
महिला आईटीआई पूंडरी 200
राजकीय आईटीआई कलायत 600
राजकीय आईटीआई राजौंद 500
राजकीय आईटीआई गुहना 150
राजकीय आईटीआई गुहला-चीका
400
राजकीय आईटीआई पबनावा 500


सभी आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विद्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून तक संस्थान पहुंचकर नि:शुल्क ऑनलाइन आवेदन करवा सकते हैं। दाखिला प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और सुविधाजनक बनाया गया है। - सतीश मच्छाल, प्रधानाचार्य एवं जिला नोडल अधिकारी

संस्थान में आनलाइन आवेदन करवाती छात्राएं

संस्थान में आनलाइन आवेदन करवाती छात्राएं- फोटो : मिशन शक्ति चौपाल में महिलाओं व बालिकाओं को जानकारी देती महिला सिपाही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed