फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Retired sub-divisional officer arrested

Kaithal News: सेवानिवृत्त उपमंडल अधिकारी गिरफ्तार

Thu, 05 Jun 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 05 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Retired sub-divisional officer arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी (कैथल) पूंडरी में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) अंबाला ने भ्रष्टाचार के आरोप में सेवानिवृत्त उपमंडल अधिकारी पंचायती राज पूंडरी सुंदरलाल को गिरफ्तार किया है। बुधवार को उसे कैथल कोर्ट में पेश कर जिला जेल कैथल भेज दिया गया। वहीं एसीबी टीम ने आरोपी अधिकारी के कार्यों की जांच कर रही है।

एसीबी अंबाला इस मामले की पहले से जांच कर रही थी। सुंदरलाल पर आरोप लगाया गया था कि उलने साकरा में नियुक्ति न होते हुए भी ब्राह्मण धर्मशाला साकरा, कैथल में करवाए जा रहे रंग रोगन कार्य करने के फर्जी बिल तैयार करके एक लाख 23 हजार 578 रुपये की राशि का गबन करके सरकार को वित्तीय हानि पहुंचाई है। इस मामले की जांच में सुंदरलाल को दोषी पाने पर एसीबी ने बुधवार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


आरोपी पर अभियोग संख्या 16 धारा 409, 420, 467, 468, 471 व 120-बी भा. द. स. व 13 (1) (ए) सहपठित 13(2) पी.सी. एक्ट 1988 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अंबाला में मामला दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed