फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Retired employees submitted memorandum to Naib Tehsildar

रिटायर्ड कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांग पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Retired employees submitted memorandum to Naib Tehsildar
कैथल। रिटायर्ड कर्मचारी संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर जिला सचिवालय कैथल में रिटायर्ड कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने मुख्य मंत्री के नाम नायब तहसीलदार आशीष कुमार को ज्ञापन सौंपा। धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता विजयेंद्र शर्मा ने की। विरोध प्रदर्शन का संचालन जिला प्रधान पहल सिंह तंवर ने किया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि 20 मई तक सरकार ने मांगों के संबंध में बातचीत नहीं की तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर राज्य महासचिव कुलभूषण शर्मा व जिला प्रधान पहल सिंह तंवर ने कहा कि रिटायर्ड कर्मचारियों की लंबित मांग व समस्याओं के समाधान के लिए 11 सूत्रीय मांगपत्र मुख्यमंत्री हरियाणा को भेजा गया है। उनकी मांगों में 65-70-75 वर्ष की आयु बाद क्रमश 5-10-15 प्रतिशत बेसिक में बढ़ोतरी करना, कैशलेस मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाना, पेंशन को इनकम टैक्स के दायरे से बाहर करना, मेडिकल भत्ता 1000 से बढ़ाकर 2500 रुपये करना शामिल हैं। इस मौके पर दलजीत सिंह, प्रेम प्रकाश बठ्ला, ईशम सिंह तंवर चेयरमैन, सतीश आनंद, बलबीर श्योकंद, ओम प्रकाश मलिक, अशोक कुमार ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed