{"_id":"668afdbcdcf8f22e19089d57","slug":"retired-asi-duped-of-rs-1450-lakh-in-the-name-of-sending-him-to-canada-case-filed-against-couple-and-their-son-kaithal-news-c-245-1-kht1001-118182-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कनाडा भेजने के नाम पर सेवानिवृत एएसआई से 14.50 लाख ठगे, दंपती व उनके बेटे के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कनाडा भेजने के नाम पर सेवानिवृत एएसआई से 14.50 लाख ठगे, दंपती व उनके बेटे के खिलाफ केस
विज्ञापन
कैथल। पूंडरी थाना की पुलिस ने एक युवक को कनाडा भेजने के नाम पर 14 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में दंपती व उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में सेवानिवृत सहायक सब इंस्पेक्टर गांव अरनेचा के जसवीर सिंह ने आरोप लगाया है कि वह अपने बेटे मनप्रीत सिंह को विदेश भेजने चाहता था। इसे लेकर उसकी बातचीत प्रवीण कुमार से हुई। प्रवीण ने उसे बाद में उसकी पत्नी रेणु देवी और पुत्र वंश से भी मिलाया। आरोपियों ने उसके बेटे को कनाडा भेजने की बात की। इसके लिए 25 लाख रुपये की मांग की। इस पर उनका 22 लाख रुपये में सौदा तैयार हो गया। आरोपियों के कहे अनुसार उसने 14 लाख 50 हजार की राशि उनके खाते में डलवा दी व अन्य दस्तावेज भी दे दिए। बार-बार आश्वासन के बावजूद आरोपियों ने उसके लड़के को विदेश नहीं भेजा। जब उन्होंने अपनी राशि वापस देने की मांग की तो आरोपियों ने राशि देने से साफ इंकार कर दिया। मामले के जांच अधिकारी एएसआई सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बुजुर्ग के खाते से धोखाधड़ी से निकलवाए चार लाख 28 हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अज्ञात लोगों ने एक बुजुर्ग के खाते से चार लाख 28 हजार रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मांडी सादरां निवासी अंग्रेज सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वरिष्ठ नागरिक है। उसका सीवन के एचडीएफसी बैंक में खाता है। उसे गांव में कुछ जमीन खरीदनी थी इसके लिए वह अपने बैंक खाते से छह लाख रुपये निकालने के लिए बैंक में गया। जब उसने पैसे निकलवाने का प्रयास किया तो बैंक कर्मचारियों ने बताया कि उसके खाते में छह लाख रुपये नहीं है। उसने आरोप लगाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी करते हुए उसके खाते से चार लाख 28 हजार रुपये की राशि निकालवा ली। मामले के जांच अधिकारी इंस्पेक्टर शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।