फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Responsibilities of departments fixed to make the district number one in cleanliness

Kaithal News: जिले को स्वच्छता में अव्वल बनाने के लिए विभागों की जिम्मेदारियां तय

Sat, 30 Aug 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 30 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Responsibilities of departments fixed to make the district number one in cleanliness
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रदेश सरकार ने जिले में सभी विभागों की जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती ने शुक्रवार को सचिवालय सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर साफ कहा कि स्वच्छता अभियान की शुरुआत सबसे पहले अपने कार्यालय से करें और फिर गांव-शहर तक इसे मिशन मोड में आगे बढ़ाएं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान तभी सफल होगा जब प्रत्येक विभाग अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाए। ओएसडी ने कहा कि अगली बैठक में सभी विभाग कार्ययोजना, रिपोर्ट पेश करें।
विज्ञापन


बैठक में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री व्यक्तिगत रूप से इस विषय में रुचि ले रहे हैं। उन्होंने क हा कि यह सिर्फ सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है। हमें लोगों को जागरूक करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों को मिले विशेष निर्देश

n
जन स्वास्थ्य विभाग : सभी एसटीपी के सैंपल जांचें, गड़बड़ी मिलने पर संबंधित एजेंसी पर कार्रवाई।

n
लोक निर्माण विभाग : अधीन भवनों की मासिक निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर डीसी कार्यालय भेजें।

n
बिजली विभाग : ट्रांसफार्मरों के नीचे गंदगी न होने दें।

n
वन विभाग : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण और उनकी देखभाल सुनिश्चित करें।

n
आबकारी विभाग : शराब के ठेकों के बाहर सफाई व्यवस्था अनिवार्य।

n
पशुपालन विभाग : सभी पशु अस्पतालों व गोशालाओं में सफाई व्यवस्था।

n
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड : नियम न मानने वालों पर सख्त कार्रवाई।

n
खेल विभाग : सभी स्टेडियमों की साफ-सफाई कर स्टेटस रिपोर्ट पेश करें।

n
पुलिस विभाग : थानों में सफाई के साथ मालखानों में खड़े पुराने वाहनों की नीलामी प्रक्रिया तेज करें।

n
मार्केट कमेटी : सभी मंडियों में सफाई व्यवस्था बनाए रखें।

n
शिक्षा विभाग : स्कूलों में सफाई और बच्चों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाएं।

स्वच्छता को बनाएं जन आंदोलन ः भारती

ओएसडी भारत भूषण भारती ने कहा कि यह अभियान केवल प्रशासनिक स्तर तक सीमित न रहे, बल्कि आमजन की सक्रिय भागीदारी से जन आंदोलन बने। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शहर ही नहीं, ग्रामीण इलाकों को भी पूरी तरह स्वच्छ व सुंदर बनाया जाए। इस मौके पर हरियाणा स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र, विधायक सतपाल जांबा, जिला परिषद अध्यक्ष कर्मबीर कौल, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, पूर्व विधायक लीला राम, नगर परिषद चेयरपर्सन सुरभि गर्ग सहित जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


गीता भवन मंदिर का भी किया दौरा

श्री गीता भवन मंदिर में मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती ने शुक्रवार को मंदिर परिसर में पहुंचकर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन मंदिर और अस्पताल के कार्यों का गहन अवलोकन किया और प्रगति पर संतोष जताया। भारती ने निर्माण कार्यों को और बेहतर बनाने हेतु कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए, जिनका क्रियान्वयन भविष्य में विकास को और अधिक गति देगा। इस अवसर पर उन्होंने श्री गीता भवन समिति के प्रधान कैलाश भगत एवं सभी सदस्यों को इस पुण्य कार्य के लिए बधाई दी और कहा कि समाज सेवा के इस प्रकार के कार्य प्रेरणादायक हैं। समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया और आश्वस्त किया कि निर्माण कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed