फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Republic Day Celebrations will be celebrated in a grand and grand manner

भव्य और शानदार तरीके से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:28 AM IST
विज्ञापन
Republic Day Celebrations will be celebrated in a grand and grand manner
कैथल। पुलिस-प्रशासन 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों में जुट गया है। कड़ाके की ठंड में पुलिस की टुकड़ियों ने पुलिस लाइन परिसर में जमकर रिहर्सल की। इस बार हरियाणा के श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। इस दौरान विकासात्मक झांकियां भी निकाली जाएंगी और निर्धारित मापदंड के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। डीसी प्रदीप दहिया ने शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक ली और मौसम को देखते हुए अधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्था भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीसी ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे समारोह स्थल पर पेयजल व्यवस्था आदि की व्यवस्था करवाएंगे। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता को निर्बाध रूप से बिजली की सप्लाई के लिए कहा गया है। रंगोली इत्यादि कार्य करने की जिम्मेवारी डीईओ को दी गई है। परेड में हरियाणा पुलिस, हरियाणा महिला पुलिस, होम गार्ड, एनसीसी, स्काउट और गर्ल्स गाइड की टीमें भाग लेंगी। इससे पहले 24 जनवरी को फूल ड्रेस रिहर्सल होगी, जिसमें सभी टुकड़ियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चे शामिल होंगे। सूर्य नमस्कार की प्रस्तुति के लिए संबंधित अधिकारियों को पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके हैं। समारोह स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। डीसी ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सभी को कोविड नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed