फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Report against 20 in assault cases

Kaithal News: मारपीट के मामलों में 20 के खिलाफ रिपोर्ट

Wed, 27 Mar 2024 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 27 Mar 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Report against 20 in assault cases
कैथल। मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 20 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव हरिगढ़ कींगण निवासी आर्यन ने चीका थाना में शिकायत दी कि 22 मार्च को वह गांव बलबेहडा के सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा का पेपर देने के लिए गया था। जब वह पेपर देकर स्कूल से बाहर आ रहा था तो आरोपी कामराज, मोहित व राहुल ने उस पर गंडासी व लाठियों से हमला कर उसे घायल कर दिया। जांच अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज क जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में गांव चाणचक निवासी गोपी राम ने गुहला थाना में शिकायत दी कि 13 मार्च को रात के समय आरोपी काजू राम, अर्जुन, मंदीप, अमन व गधु ने उसपर व उसके दो दोस्तों पर पंच से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी सलिंद्र कुमार ने बताया कि जांच शुरू कर दी है।


तीसरे मामले में गांव देवबन निवासी मंजीत ने तितरम थाना में शिकायत दी कि 25 मार्च को दोपहर के समय आरोपी मनोज, महावीर, महावीर का लडक़ा, विक्की, काला, सुमित, रोहित, खुशीराम, पवन, सोनू, दीपू व मानी ने उससे लड़ाई झगड़ा करके चोटें मारी। संवाद
विज्ञापन






आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed