{"_id":"68e80ddb9d7c586a9b06e5f7","slug":"remembering-the-martyr-jaiveer-chahal-kaithal-news-c-245-1-kht1002-139115-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बलिदानी जयवीर चहल को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बलिदानी जयवीर चहल को किया याद
Fri, 10 Oct 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
09kht_40_शहीद जयवीर चहल को श्रद्धांजलि देते हुए डॉ़ जसवीर व अन्य।
- फोटो : मेले में बोलते एमएलसी
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। हरियाणा के नारनौंद निवासी और वर्तमान में अमेरिका में स्थायी निवास करने वाले रणवीर लोहान और उनके भाई डॉ. जसबीर लोहान की ओर से आयोजित शांति महायज्ञ यात्रा गुरुवार को गांव किठाना पहुंची। इस अवसर पर यारी इंटरनेशनल यूएसए के चेयरमैन रणवीर लोहान ने वीर बलिदानी जयवीर चहल को याद करते हुए उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
रणवीर लोहान ने बताया कि यह यात्रा प्रदेश और देश के युवाओं, अमेरिका व अन्य देशों में रहने वाले युवाओं, तथा देश के सैनिकों और पूर्व सैनिकों के मान-सम्मान को ध्यान में रखते हुए निकाली जा रही है। यात्रा जिला जींद के रामराये से शुरू होकर 12 अक्तूबर को कुरुक्षेत्र में यज्ञ के साथ सम्पन्न होगी।
उन्होंने यह भी बताया कि पिछले कुछ महीनों में उनकी संस्था ने 57 युवाओं के शव अमेरिका से भारत लौटवाए हैं। सभी खर्चों को यारी इंटरनेशनल ने स्वयं वहन किया। इसके अलावा, अमेरिका में किसी भारतीय को किसी भी प्रकार की
विज्ञापन
परेशानी या बीमारी होने पर उनकी संस्था मदद करती है।
रणवीर लोहान के अनुसार, उनके प्रयासों से कई ऐसे लोग, जो कैंसर की अंतिम स्टेज में थे, अब स्वस्थ होकर जीवन यापन कर रहे हैं। साथ ही, लगभग 500 बच्चों को अमेरिका भेजा गया है, जिनकी शिक्षा और रखरखाव का पूरा खर्च संस्था ने उठाया।