{"_id":"639cd1cc1d3acb6bf50a6962","slug":"remembered-the-martyrs-and-respected-their-families-kaithal-news-knl1308619184","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शहीदों को किया याद और परिजनों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शहीदों को किया याद और परिजनों का सम्मान
विज्ञापन
सीवन। राजकीय मिडिल स्कूल पोलड़ में शुक्रवार को पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन ने शहीद मलूक सिंह व अवतार सिंह की याद में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें शहीद मलूक सिंह की धर्मपत्नी बलबीर कौर व शहीद अवतार सिंह की पुत्रवधू रुपेंद्र कौर को श्रद्धांजलि स्थल पर लाया गया। दोनों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर शहीदों की शहादत को याद करने के साथ परिजनों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सीवन के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदर्शन शर्मा ने मुख्यातिथि रहे। उन्होंने सभी शहीदों को मान सम्मान देने वाले और पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की। मुख्य शिक्षक अमर सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचने पर अतिथियों का स्वागत किया। बच्चों ने देशभक्ति के गीतों के साथ समारोह की शोभा बढ़ाई। इस दौरान सेवानिवृत्त सूबेदार मोती लाल जांगड़ा ने अपने शेर शायरी और कविता के द्वारा सभी को देशभक्ति की प्रेरणा दी। शहीद अवतार सिंह के परिवार से आए सरदार भूपेंद्र सिंह शादीपुर ने शहीदों के जीवन पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर शीशपाल शर्मा, वीरभान सैनी, हेम चंद, अश्वनी, नवीन, स्वीटी, श्वेता मलिक, राजेश कुमारी, रेशमा मुंजाल, ललिता, बीना, सीमा, मुमतेश व सभी शिक्षक व शहीद परिवार से सरदार रविंद्र सिंह, गुरमीत कौर, रंजीत कौर, सूरत सिंह, लखविंदर सिंह, पूर्व सरपंच श्रवण कुमार, कुलविंदर सिंह, जोगिंदर सिंह, अवतार सिंह आदि मौजूद रहे।