फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Remains found in extension grain market, dead body of a person was found lying in the drain

विस्तार अनाज मंडी में मिले अवशेष, एक व्यक्ति का नाले में पड़ा मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Remains found in extension grain market, dead body of a person was found lying in the drain
Remains found in extension grain market, dead body of a person was found lying in the drain - फोटो : Kaithal
कैथल। विस्तार अनाज मंडी में एक व्यक्ति के शव के अवशेष मिले हैं। वहीं एक अन्य घटना में अज्ञात कारणों से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसका शव सुबह नाले में पड़ा पाया गया। दोनों ही घटनाओं में पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई कर दी है। दूसरी ओर करनाल रोड पर नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ पाया गया। जिसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पहले मामले में मिली जानकारी के अनुसार जींद रोड पर स्थित विस्तार अनाज मंडी में झाड़ियों में एक व्यक्ति के शव के अवशेष पाए गए हैं। सूचना मिलने पर थाना शहर पुलिस सहित एफएसएल की टीमों ने घटनास्थल का दौरा किया। जहां करीब एक से डेढ़ माह पुराने बताए जा रहे शव के अवशेष कई जगह बिखरे हुए पाए गए। पुलिस टीम ने मौके पर जांच के साथ ही सैंपल भी लिए हैं। पुलिस ने मामले की जांच के लिए शव के अवशेष फोरेंसिक जांच के लिए लैब में भेजे हैं।
विज्ञापन

थाना शहर प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि झाड़ियों में नर कंकाल मिला है। मौके पर जाकर देखा गया तो अलग-अलग जगहों पर हड्डियां व शव के अवशेष पड़े हुए थे। हड्डियों को देखकर अंदाजा लग रहा है कि यह एक से डेढ़ माह पुराना शव हो सकता है। अवशेष को जांच के लिए लैब में भेजा गया है। फिलहाल धारा 174 के तहत कार्रवाई कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना में करनाल रोड पर एक नाले में एक व्यक्ति का शव सुबह पाया गया। जिसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया है। संभावना जताई जा रही है कि रात को नशे में यह व्यक्ति नाले में गिर गया था। सर्दी के कारण इसकी मौत हो गई। थाना सिविल लाइन प्रभारी बीरभान ने बताया कि शव पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं हैं। संभावना है कि यह व्यक्ति नशे में नाले में गिर गया होगा, अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed