{"_id":"67cddae69cbaeb32aa096401","slug":"religious-programs-connect-us-to-god-krishna-bedi-kaithal-news-c-245-1-kht1001-128913-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक कार्यक्रम हमें परमात्मा से जोड़ते हैं : कृष्ण बेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक कार्यक्रम हमें परमात्मा से जोड़ते हैं : कृष्ण बेदी
विज्ञापन
103-कैथल। धनौरी गांव में प्रजापति ब्रह्मकुमारी प्रभू मिलन भवन का उद्घाटन करते हरियाणा के सामाजि
कैथल। धनौरी गांव में प्रजापति ब्रह्मकुमारी धनौरी की ओर से त्रिमूर्ति शिव जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
सबसे पहले उन्होंने प्रभू मिलन भवन का उद्घाटन किया और जानकारी हासिल की। मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि स्वयं को जानो और परमात्मा से जुड़ो। धार्मिक कार्यक्रम हमें परमात्मा से सीधे जोड़ने का काम करते हैं। यह हमारा सर्वोच्च मार्ग दर्शक है। शुद्ध और सकारात्मक विचारों से ही जीवन में शांति और आनंद प्राप्त होता है। मानवता की सेवा और आध्यात्मिक जागरूकता हम सबका कर्तव्य है। हमारे मोक्ष के देवता भोले बाबा हैं तथा कर्म योगी भगवान श्रीकृष्ण है।
भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि कर्म करो फल की इच्छा मत करो। शिव बाबा कहते हैं कि पूरे जीवन कर्म करो और मैं आपको मोक्ष के रास्ते पर ले जाऊंगा। यदि मोक्ष मिल जाए तो इससे बड़ी कोई बात ही नहीं है। ऐसे कार्यक्रम में रहकर हमारे मन और आत्मा को शांति मिलती है और सद्मार्ग की तरफ रास्ता प्राप्त होता है। हम सभी को ऐसे कार्यक्रम में जुड़कर समाज सेवा करनी चाहिए।
विज्ञापन
नकारात्मकता से बचने के लिए सकारात्मक चिंतन हमें करना चाहिए। प्रेम, करुणा और सहयोग का भाव रखना चाहिए। केंद्र की ओर से आध्यात्मिकता, ध्यान और सकारात्मक जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सेमिनार, सत्संग और कार्यशाला आयोजित किए जाते हैं।
मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में देश व प्रदेश में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। हरियाणा सरकार की ओर से पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। लोगों को स्वास्थ्य, बिजली, शिक्षा, परिवहन सुविधा, सामुदायिक भवन और अन्य मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इस मौके पर रानी दीदी, सुषमा व लक्ष्मी, वीरू, अमित, वैसाखी सैनी, बलदेव आदि मौजूद थे।