{"_id":"680e15a7c7a3dd9dc200c927","slug":"religious-conversion-happened-in-kaithal-under-the-satsang-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्संग के आढ़ में धर्म परिवर्तन: ग्रामीणों ने किया हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्संग के आढ़ में धर्म परिवर्तन: ग्रामीणों ने किया हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस
Sun, 27 Apr 2025 05:02 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 27 Apr 2025 05:02 PM IST
सार
सत्संग के दौरान धर्म परिवर्तन करवाने के कैथल में आरोपी लगे हैं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसको लेकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
कैथल में धर्म परिवर्तन के नाम पर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
कैथल के गदली गांव में रविवार को एक खाली गोदाम में आयोजित सत्संग के दौरान धर्म परिवर्तन करवाने के आरोप लगे। ग्रामीणों ने ईसाई धर्म का प्रचार करने का दावा करते हुए गोदाम के मुख्य द्वार पर हंगामा किया। गोदाम में सत्संग का पंडाल लगा मिला। आरोपियों के साथ ग्रामीणों की कहासुनी हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि गदली पट्टी खोत में दो महीने से गोदाम में धर्म परिवर्तन का कार्यक्रम चल रहा था। रविवार को बैनर देखकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। उन्होंने कहा कि यदि पंडाल नहीं हटा तो सोमवार को आयोजकों को खदेड़ देंगे। ग्रामीण राजेश, सुदेश कुमार, अमन और रमन ने बताया कि रोज 200 से अधिक लोग यहां आते हैं। उन्होंने प्रशासन से इसे बंद करने की मांग की।
विज्ञापन
वहीं, आयोजनकर्ता पास्टर शायरा ने बताया कि वे दो साल से गांव में समय-समय पर कार्यक्रम करते हैं, जिनका उद्देश्य नशा और सामाजिक बुराइयों से बचाना है। उन्होंने धर्म परिवर्तन के आरोपों को निराधार बताया। शहर थाना के सब इंस्पेक्टर सत्यवान ने कहा कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जा रही है। सत्संग चलता पाया गया। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन