फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Relief to passengers, Kaithal Depot starts new bus service for Bareilly, Pushkar and Bikaner

यात्रियों को राहत: कैथल डिपो ने बरेली, पुष्कर व बीकानेर के लिए शुरू की नई बस सेवा, देखें समय सारणी

Mon, 02 Oct 2023 03:22 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 02 Oct 2023 03:22 PM IST
सार

कैथल डिपो के बेड़े में वर्ष 2022 की दिसंबर से लेकर अब तक 80 से अधिक नई बसें शामिल हो चुकी हैं। बसों की संख्या बढ़ी तो कैथल डिपो नेराजस्थान के पुष्कर और बीकानेर के लिए व यूपी के बरेली के लिए बस सेवा शुरू करने निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Relief to passengers, Kaithal Depot starts new bus service for Bareilly, Pushkar and Bikaner
कैथल बस स्टैंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी और राजस्थान में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरा समाचार है। अब कैथल से यात्री बस के माध्यम से राजस्थान के पुष्कर और बीकानेर के लिए व यूपी के बरेली के लिए बस सेवा शुरू की गई है। यह बस सेवा एक अक्तूबर से शुरू कर दी गई है। बता दें कि इससे पहले इन रूटों पर यह बसें वर्ष 2008 में चलाई जाती थी, लेकिन अब वर्ष 2023 में जैसे ही बसों की संख्या बढ़ी तो कैथल डिपो में इन रूटों पर फिर से बसें चलाने का निर्णय लिया है। कैथल डिपो के बेड़े में वर्ष 2022 की दिसंबर से लेकर अब तक 80 से अधिक नई बसें शामिल हो चुकी हैं। 

विज्ञापन


कैथल से बसों की यह है समय सारिणी
1. कैथल से पुष्कर
वाया करनाल, दिल्ली, जयपुर
कैथल से सुबह 05.00 बजे
दिल्ली से सुबह 09.30 बजे
पुष्कर से कैथल सुबह 03.00 बजे
जयपुर से सुबह 06.30 बजे

2. कैथल से बरेली
वाया यमुनानगर, सहारनपुर
कैथल से सुबह 09.00 बजे
बरेली से कैथल सुबह 04.00 बजे

3. कैथल से बीकानेर
वाया हिसार, सरदारशहर
कैथल से सुबह 08.20 बजे
हिसार से सुबह 11.20 बजे
बीकानेर से कैथल सुबह 06.40 बजे

अधिकारी के अनुसार
बस अड्डा के संस्थान प्रबंधक रोहताश जांगड़ा ने बताया कि तीनों की रूटों पर पिछले कई वर्षों से परमिट बंद थे। इसे अब कैथल डिपो में ने ले लिया है। इसके बाद अब कैथल डिपो ने इन रूटों पर एक अक्तूबर से इन बसों को चला दिया है। इससे यात्री अब कैथल से सीधा बरेली, बीकानेर और पुष्कर जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed