{"_id":"610451e28ebc3e789d23ed24","slug":"relief-no-corona-infected-found-on-frid-kaithal-news-knl78315445","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : शुक्रवार को नहीं मिला कोई कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : शुक्रवार को नहीं मिला कोई कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
Relief: No corona infected found on Frid
- फोटो : Kaithal
शुक्रवार को जिले में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। अब कोरोना के नौ सक्रिय केस बचे हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार जिले में 11 हजार 210 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 857 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 96.8 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.6 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 3.0 प्रतिशत है। 9 कोरोना के एक्टिव केस रह गए हैं।
जिले मेें अभी तक 3 लाख 43 हजार 83 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है। शुक्रवार को 3763 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। अब जिले में 22540 टीके उपलब्ध हैं, जिसमें से 19420 कोविशील्ड तथा 3120 कोवॉक्सीन है।
समाजसेवी राम प्रताप गुप्ता द्वारा सत्कार पैलेस में निशुल्क कोरोना टीकाकरण कैंप लगवाया गया। जिसमें 240 लोगों ने स्वेच्छा से टीके लगवाए। राम प्रताप गुप्ता ने बताया कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है। उन्होंने बताया कि उनकी ओर से यह 13 वां वैक्सीन कैंप आयोजित किया गया है और 31 जुलाई को सुबह 10 से 3 बजे तक अमरगढ़ गामड़ी वार्ड 16 में स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में भी वैक्सीन कैंप आयोजित किया जाएगा। यह कैंप पूरे शहर के 31 वार्डों में आयोजित करेंगे। ताकि शहर वासियों को अपनी नजदीकी जगह पर वैक्सीन उपलब्ध हो बाहर न जाना पड़े। इस अवसर पर शिव शंकर पाहवा, अशोक भारती, डॉ. कुशल, डॉ. सोनाली, निर्मला देवी, आशा, उषा, नरेंद्र, रजत, सुशील, अनिल, विक्रम नैन, पूनम, राम भगत शर्मा, प्रवीण ढिल्लो, प्रवेश, सुनील, कर्म सिंह, विजय व बलजीत पांचाल मौजूद रहे। संवाद