फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Relief from the sun, chill in the morning and evening due to cold winds

Kaithal News: धूप से राहत, सर्द हवाओं से सुबह-शाम ठिठुरन

Sat, 14 Feb 2026 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 14 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Relief from the sun, chill in the morning and evening due to cold winds
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शनिवार सुबह से आसमान पूरी तरह साफ रहा और तेज धूप खिली, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली। धूप निकलने के कारण दिन के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई और जनजीवन सामान्य नजर आया। हालांकि, सुबह-शाम चलने वाली ठंडी हवाओं के चलते ठिठुरन अभी भी बरकरार है।

शनिवार को कैथल का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। दिन में तेज धूप के कारण लोगों को भारी गर्म कपड़ों और जैकेट से कुछ हद तक राहत मिली, लेकिन सुबह और शाम के समय सर्दी का असर स्पष्ट रूप से महसूस किया गया।
विज्ञापन


8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं ठंडी हवाएं ः क्षेत्र में शनिवार को लगभग 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलीं। इन हवाओं के कारण धूप खिली रहने के बावजूद वातावरण में हल्की सिहरन बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. रमेश चंद्र वर्मा के अनुसार हवाओं की दिशा में बदलाव और आसमान साफ रहने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि गेहूं की फसल के लिए वर्तमान मौसम अनुकूल है। इस समय की धूप दानों के विकास और पौधों की वृद्धि के लिए लाभकारी मानी जाती है।

हालांकि, सुबह-शाम की ठंड को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। चिकित्सकों के अनुसार दिन में गर्मी और रात में ठंड के कारण वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए खान-पान, पहनावे और दिनचर्या में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। फरवरी के पहले सप्ताह में धुंध से राहत मिली और मौसम साफ होना शुरू हुआ था। अब भी राहत है।


नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार इस मौसम में वायरल बुखार, खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को सुबह-शाम की ठंड से बचाव करने की जरूरत है। ठंडी हवाओं के कारण गले और श्वसन संबंधी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed