फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   relief from rain, Mercury rolled at 40 to 30 degrees

बारिश से मिली राहत, 40 से 30 डिग्री पर लुढ़का पारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
relief from rain, Mercury rolled at 40 to 30 degrees
31-कैथल। बारिश में छाता लेकर पिहोवा चौक से गुजरते हुए छात्राएं। - फोटो : Kaithal
बारिश ने लोगों को गर्मी से निजात दिलाई। बीते कई दिनों से भीषण गर्मी के कारण जहां हर वर्ग बड़े बुजुर्ग से लेकर बच्चे तक परेशान थे। शनिवार सुबह चार बजे से हुई बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई है। पहले तापमान लगभग 41-42 डिग्री तक पहुंच गया था, वहीं शनिवार को हुई बारिश के कारण तापमान कम होकर 30 डिग्री के करीब आ गया। बारिश होनेे से फसलों को संजीवनी मिली है। बता दें कि पिछले एक सप्ताह से मौसम में उतार चढ़ाव जारी था। धान की फसल में बीमारी आने का खतरा बना हुआ था। गर्मी बढऩे से ब्लास्ट, पत्ता लपेट बीमारी आने से किसान भय में थे, अब बरसात के बाद किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है। शनिवार को कैथल में 13 एमएम, चीका 15 एमएम, कलायत 07 एमएम, सीवन 16 एमएम, राजौंद 13 एमएम, पूंडरी 12 एमएम व ढांड 11 एमएम बरसात दर्ज की गई है। मौसम समन्वयक रमेश चंद्र ने बताया कि रविवार को भी बारिश होने की संभावना है। किसानों के लिए बारिश फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed