{"_id":"6570cd6ec2074f71730a0f96","slug":"relief-from-chill-from-fog-reduction-in-air-pollution-kaithal-news-c-18-1-knl1004-278333-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कोहरे से ठिठुरन, वायु प्रदूषण घटने से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कोहरे से ठिठुरन, वायु प्रदूषण घटने से राहत
Thu, 07 Dec 2023 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 07 Dec 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। बुधवार को दिनभर धूप निकलने से मौसम साफ रहा। लोगों ने भी सर्दी से राहत मिली। सुबह शाम ठंड जारी है। सुबह शाम लोग गर्म कपड़े पहनकर व ओढ़कर सर्दी से अपना बचाव करते नजर आते हैं। वायु गुणवत्ता सूचकांक भी 234 से घटकर 113 पर पहुंच गया है। यह स्वास्थ्य के लिए ज्यादा खराब श्रेणी में नहीं माना जाता है।
बुधवार को अधिकतम तापमान 24.1 व न्यूनतम 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी 65 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। रात और दिन के तापमान में 10-12 डिग्री का अंतर हो रहा है। इस कारण अब ठंड बढ़ रही है। ठंड के इस मौसम में अस्पतालों में ओपीडी भी बढ़ रही है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस मौसम से गेहूं व सब्जियां, सरसों की फसल को फायदा हो रहा है। उधर, खेतों में गेहूं बिजाई का कार्य लगभग संपन्न हो चुका है।
विज्ञापन
किसान जगजीत, मनोहर, महाबीर, प्रदीप का कहना है जितना अधिक ठंड होगी। फसलों के लिए फायदेमंद होगी। जिला अस्पताल में ठंड के कारण खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों की ओपीडी 30 प्रतिशत बढ़ गई है। नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. राजीव मित्तल ने कहा कि सर्दी के मौसम शरीर को पूरा ढक कर रखें।
कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद वर्मा ने कहा कि एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा। सुबहॉ-शाम ठंड हो रही है। दिन में धूप निकल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा।