{"_id":"64c961bbf791c7b12a03efa4","slug":"registry-work-started-without-clerks-kaithal-news-c-18-1-knl1004-187380-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: लिपिकों के बिना शुरू हो गया रजिस्ट्रियों का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: लिपिकों के बिना शुरू हो गया रजिस्ट्रियों का कार्य
Wed, 02 Aug 2023 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
कैथल। मंगलवार से तहसीलदारों ने जमीन रजिस्ट्री का कार्य शुरू कर दिया है। यह सूचना पाकर तहसील कार्यालय में सैंकड़ों की संख्या में लोग पहुंच गए, हालांकि सभी लोगों की रजिस्ट्री का कार्य नहीं हुआ। दिनभर लगभग 20 रजिस्ट्रियां ही हो पाई। जो लोग शेष है उनको बुधवार को रजिस्ट्री का समय दिया गया है।
मंगलवार को दिन भर रजिस्ट्री करवाने के लिए लोग तहसील कार्यालय के बाहर इंतजार करते रहे। एक एक करके लोगों को तहसील कार्यालय के अंदर जाने दिया जा रहा था। रजिस्ट्री के लिए लोगों को दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। विदित रहे कि पांच जुलाई से लिपिक वर्ग वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल पर है। इसके चलते रजिस्ट्री सहित अन्य कार्य बाधित हो रहे थे।
गौरतलब है कि पांच जुलाई से 31 जुलाई तक लगभग 18 से अधिक रजिस्ट्रियों का कार्य प्रभावित हुआ है। अब सरकार ने रजिस्ट्री करने के लिए तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं। मंगलवार को तहसीलदारों ने रजिस्ट्री करने का कार्य शुरू कर दिया है। जल्द ही जो शेष रजिस्ट्रियों का कार्य पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन
दूसरी ओर तहसीलदार अनिल कुमार ने कहा कि मंगलवार को तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री का कार्य शुरू किया है। पहले दिन 20 रजिस्ट्रियां हुई है। जो रजिस्ट्रियां शेष है जल्द ही उनको पूरा कर दिया जाएगा। आमजन को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
केस-1 रजिस्ट्री करवाने के लिए पहुंचे कैथल निवासी बलजीत ने कहा कि वह पहले भी कई चक्कर लगा चुका है। उसे पता चला है कि मंगलवार को रजिस्ट्री करने का कार्य स्वयं तहसीलदार करेंगे। इसलिए वह रजिस्ट्री करवाने के लिए आया है। लेकिन उससे पहले काफी संख्या में लोग खड़े हुए हैं। वह अपनी बार का इंतजार कर रहा है।
केस-2 कैथल निवासी बलिंद्र ने बताया कि वह लिपिकों की हड़ताल के चलते उसके जमीन संबधी कुछ कार्य रुक गए थे। वह बीच बीच में भी कई बार आया, लेकिन कार्य बंद था। अब पता चला है कि जो कार्य लिपिकों का था अब वह तहसीलदार द्वारा किया जा रहा है। इसलिए वह भी अपने जमीन संबंधी कार्य के लिए आया है।
राजौंद में उप तहसील कार्यालय में हो रही परेशानी
राजौंद। उप तहसील कार्यालय में रजिस्ट्रियां न होने से लोग परेशान हो रहे हैं। वेतमान की मांग के लिए 5 जुलाई से हरियाणा सरकार के सभी विभागों के क्लर्क हड़ताल पर बैठे है। इससे उप तहसील राजौंद कार्यालय में कार्य न होने से लोग परेशान हो रहे हैं।
उप तहसील कार्यालय राजौंद में रजिस्ट्री दिवस पर करीब 100 से 200 लोग आसपास गांवों से रजिस्ट्री कार्यों के लिए आते हैं। तहसील कम्पाउंड के साथ जो रजिस्ट्रियां लिखने वाले स्टांम बेचने वाले व टाइपिस्टों तथा वकीलों की दुकानों पर काफी चहल पहल देखने को मिलती थी। जिससे तहसील कार्यालय राजौंद में रजिस्ट्री दिवस होने पर भी तहसील कंपाउंड, पटवार खाना, साथ लगते सभी संबंधित दुकानों में सन्नाटा छाया हुआ है।
यशवीर राविश वकील ने बताया लगभग एक महीने के करीब घर से किराये के रुपये लेकर आते है और खाली हाथ लौट जाते है। रामफल कुंडू एडवोकेट, विनोद राणा एडवोकेट, सुमित जागलान एडवोकेट, सुरेश मलिक वकील, गंगा सिंह मान स्टॉम्प विक्रेता, सुरेंद्र राविश अर्जीनवीस, कुलदीप ढांडा, राजेश कश्यप, रजनीश ढांडा, रमनदीप तनेज टाईपिस्ट, बलजीत फोटो स्टेट, रवि कुमार ने सरकार से मांग की है कि हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की मांग यदि उचित है तो उनको उनका हक देकर या बीच का कोई रास्ता निकाल कर कार्यों को सुचारू रूप से चालू किया जाए। संवाद
सीवन में आज से रजिस्ट्री
सीवन। तहसील कार्यालय में बुधवार और वीरवार को रजिस्ट्री का कार्य किया
जाएगा। इससे लोगों की परेशानी कम होगी। यह जानकारी तहसीलदार सुनील कुमार ने दी। संवाद