फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   refused to take the dead body till the arrest of the killers

सुबह परिजनों ने किया बच्चे का शव लेने से इंकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
refused to take the dead body till the arrest of the killers
पूंडरी। फतेहपुर गांव के वाल्मीकि मोहल्ले में प्राचीन हनुमान मंदिर स्थित तालाब में मिले फतेहपुर के 10 वर्षीय बच्चे मोहित के शव के मामले में मंगलवार को परिजनों ने हत्यारे की गिरफ्तारी होने तक शव लेने से इंकार कर दिया। शाम तक परिजनों और समाज के लोगों ने पंचायत की। पुलिस ने शाम को एक युवक को हिरासत में लेने की जानकारी दी, तब जाकर परिजनों ने बच्चे का शव लिया और अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
विज्ञापन

रविवार रात घर से लापता 10 वर्षीय मोहित पुत्र मोहनलाल गांव के तालाब के समीप सोमवार को मृत मिला था। पुलिस ने गुमशुदगी के मुकदमे में हत्या की धारा जोड़ दी थी। मंगलवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव लेने से इनकार कर दिया। लोगों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की तो पुष्टि हो गई कि बच्चे के साथ कुकर्म नहीं हुआ है लेकिन इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता कि बच्चे की हत्या नहीं हुई है। परिजन इस बात को कतई मानने के लिए तैयार नहीं कि उनके बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हुई हो। मृतक बच्चे के पिता मोहनलाल और परिजनों का कहना है कि उनके बच्चे की किसी ने हत्या कर उसके शव को तालाब में फेंका होगा। इसी बात को लेकर मृतक बच्चे के परिजनों और ग्रामीणों की एक पंचायत हुई। गांव की पंचायत में चौकी प्रभारी तरसेम लाल, एसएचओ शिव कुमार, डीएसपी रविंद्र सांगवान एवं नायब तहसीलदार मौजूद रहे। परिजनों ने अधिकारियों को बताया कि जब तक हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक वे बच्चे का शव लेकर अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। उन्हें शक है कि उनके बच्चे की किसी ने हत्या कर तालाब में फेंका है। मृतक बच्चे की मां राखी ने बताया कि उसका लाडला रात को यह कह कर गया था कि एक घंटे में वापस आएगा लेकिन अब वह कभी लौटकर नहीं आएगा।
विज्ञापन

उधर, देर शाम पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया। यह जानकारी मिलने के बाद परिजन बच्चे का शव लेने पर राजी हुए और शव लेकर अंतिम संस्कार कर दिया।
एसएचओ पूंडरी शिवकुमार ने कहा कि इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है कि बच्चे की हत्या किन परिस्थितियों में और क्यों हुई? थाने और चौकी की टीम, सीआईए और साइबर की टीम तफ्तीश में जुटी हैं। पोस्टमार्टम में मौत के कारणों का सही पता नहीं चल पाया है। मौत दम घुटने के कारण होने का अनुमान है। जांच के लिए विसरा भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed