फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Reena got first place in Nirmal School

Kaithal News: निर्मल स्कूल में रीना को पहला स्थान

Thu, 15 May 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 15 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Reena got first place in Nirmal School

विज्ञापन
कलायत। 12वीं बोर्ड कक्षा के परीक्षा परिणामों में निर्मल स्कूल की छात्रा रीना ने 500 मे से 453 अंक प्राप्त कर स्कूल मे पहला स्थान हासिल किया। पुष्कर ने 447, आर्यन ने 442 अंक प्राप्त कर दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। प्राचार्य अरुण निर्मल ने बधाई दी। संवाद

एमडी स्कूल ब्लॉक स्तर पर प्रथम

राजौंद। सीबीएसई बोर्ड 10वीं व 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें एमडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजौंद के छात्रों ने ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रिंसिपल राजेश कुमार ने बताया कि 12 वीं में कॉमर्स स्ट्रीम में स्वाति ने 92.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान और तृप्ता ने 88 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि साइंस स्ट्रीम में निशा ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान और नीरू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है । दसवीं कक्षा में माफी ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान और श्रुति कुंडू ने 93 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। 12 वीं कक्षा के 57 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिनमें 23 बच्चों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। संवाद
विज्ञापन


12 वीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इसके साथ-साथ दसवीं कक्षा की परीक्षा 55 बच्चों ने दी जिनमें से 22 बच्चों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। इस दौरान संस्था के प्रबंधक देशराज चहल व प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने बच्चों,अभिभावकों और स्टाफ को बधाई दी। इस दौरान बच्चों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। स्कूल प्रबंधक कमेटी की तरफ से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को कैश प्राइज देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed