फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Reduce the frequency of direct bus going from Kaithal to Gurugram, now only two buses will go

कैथल से गुरुग्राम जाने वाली सीधी बस के फेरे घटाए, अब दो बसें ही जाएंगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Reduce the frequency of direct bus going from Kaithal to Gurugram, now only two buses will go
कैथल। रोडवेज विभाग ने कैथल-गुरुग्राम बस सेवा वाया जींद और रोहतक की सीधी बस के दो फेरे घटा दिए हैं। इससे सैकड़ों यात्री परेशान हैं। बसों की कमी की वजह से सुबह सात और आठ बजे के बाद बस सेवा बंद कर दी है। इससे दिन में रोहतक व गुरुग्राम जाने वाले यात्री परेशान हैं। अब सुबह पांच बजकर 10 मिनट और पांच बजकर 30 मिनट पर ही बस जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण सुबह के समय जींद और रोहतक जाने वाली रेल सेवा भी बंद है। विभाग अब गुरुग्राम की जगह जींद तक ही बस का संचालन कर रहा है। इस संबंध में रोडवेज महाप्रबंधक अजय गर्ग ने बताया कि अगस्त तक बसें आनी है। ये बसें मिलते ही लंबे रूटों को फिर से बहाल कर दिया जाएगा। शाम के समय भी बस सेवा बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

रोहतक, गुरुग्राम के लिए यात्रा करते हैं एक हजार यात्री
रोहतक व गुरुग्राम के लिए कैथल से हर रोज करीब एक हजार यात्री यात्रा करते हैं। यात्रियों का कहना है कि विभागीय अधिकारी यात्रियों की परेशानी पर आंखें मूंदे हुए हैं।यात्री पुनीत ने कहा कि वह अपने कार्य से सप्ताह में दो से तीन बार गुरुग्राम जाता है। सुबह के समय आठ बजे वाली बस से उसे काफी सहूलियत होती थी। जब से यह बस बंद हुई है। काफी कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जींद के लिए भी कम हुई बस सेवा
बसों की कमी के कारण सायं पांच बजे के बाद जींद के लिए भी बसें कम हैं। शाम पांच बजे के बाद 20 मिनट की बजाय 40 मिनट की सर्विस होती है। वहीं सात बजे के बाद कोई बस सेवा नहीं है।
ये है जींद रोहतक रूट जाने वाली बसों की समय सारणी
समय रोडवेज डिपो
सुबह पांच बजकर 10 मिनट कैथल से गुरुग्राम कैथल
सुबह साढ़े पांच बजे कैथल से गुरुग्राम गुरुग्राम
सुबह पांच बजकर 50 मिनट कैथल से जींद जींद
सुबह छह बजकर 10 मिनट कैथल से जींद जींद
सुबह छह बजकर 20 मिनट कैथल से जींद जींद
सुबह छह बजकर 40 मिनट कैथल से जींद कैथल
सुबह सात बजे कैथल से जींद जींद
सुबह सात बजकर 20 मिनट कैथल से जींद कैथल
सुबह सात बजकर 40 मिनट कैथल से जींद कैथल
सुबह आठ बजे कैथल से जींद कैथल
सुबह आठ बजकर 20 मिनट कैथल से जींद कैथल
आठ बजे व आठ बजकर 20 मिनट पर कैथल से गुरुग्राम तक बस जाती थी, जिसे अब बंद किया गया है।
सुबह आठ बजकर 40 मिनट कैथल से जींद कैथल
सुबह नौ बजे कैथल से जींद कैथल
सुबह नौ बजकर 20 मिनट कैथल से जींद जींद
सुबह नौ बजकर 40 मिनट कैथल से जींद कैथल
सुबह 10 बजे कैथल से जींद जींद
सुबह 10 बजकर 20 मिनट कैथल से जींद कैथल
सुबह 10 बजकर 40 मिनट कैथल से जींद जींद
सुबह 11 बजे कैथल से जींद कैथल
सुबह 11 बजकर 20 मिनट कैथल से जींद जींद
सुबह 11 बजकर 40 मिनट कैथल से जींद जींद
दोपहर 12 बजे कैथल से जींद कैथल
दोपहर12 बजकर 20 मिनट कैथल से जींद कैथल
दोपहर 12 बजकर 40 मिनट कैथल से जींद जींद
इसके बाद पांच बजे तक हर 20 मिनट के बाद जींद के लिए बस सर्विस है लेकिन इस समय-सारिणी में गुरुग्राम के लिए कोई बस सेवा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed